Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

बाबा महाकाल की सवारी में चलने वाली पुलिस रस्सा पार्टी होगी और मजबूत: अब पालकी तक जबरन पहुचना होगा मुश्किल

उज्जैन || मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी  उज्जैन में इन दिनों बोल बम  हर हर महादेव की गूंज सुनने को मिल रही है  | सावन का माह चल रहा है प्रत्येक सोमवार को बाबा महाकाल भक्तो का हल जानने नगर भ्रमण पर निकलते है   महाकाल की आगामी सवारी 21 जुलाई को निकाली जाएगी। मंदिर और सवारी में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उज्जैन पुलिस ने भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और आपदा नियंत्रण के लिए रिहर्सल किया। इस दौरान पुलिस लाइन में रस्सा पार्टी को मजबूत बनाने पर विशेष ज़ोर दिया गया।

बाबा महाकाल की पहली सवारी 14 जुलाई को निकाली गई थी, जिसमें एक ही दिन में लगभग 2.5 लाख श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। उस समय सवारी के दौरान भारी भीड़ देखने को मिली। इसी को ध्यान में रखते हुए आगामी सवारी के लिए भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्था को और बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार शाम 5:00 बजे उज्जैन पुलिस द्वारा पुलिस लाइन स्थित हेलिपैड पर एक रिहर्सल आयोजित की गई।

 

Related posts

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी विकास की पुलिया: 3 महीने पहले ₹4 लाख में बनी थी, पहली ही बारिश में हुई जर्जर!

जाति प्रमाण- पत्र नहीं बनने से नवोदय में प्रवेश से वंचित स्कूली विद्यार्थी , ग्रामीणों का आरोप एसडीएम की मनमानी के कारण विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में

Jansamvad Express Digital

कक्षा 5वी एवं 8वी के गणित विषय की परीक्षा स्थगित

Leave a Comment