Jan Samvad Express
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

जबरन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में घुसा था भाजपा विधायक गोलू शुक्ल और उसका बेटा : महाकाल मंदिर समिति ने किया स्पस्ट नहीं थी अनुमति

उज्जैन ||  देवास की माता टेकरी में जबरन दर्शन करने के मामले के  श्रावण सोमवार की भस्म आरती से पहले उज्जैन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में इंदौर-3 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला और उनका बेटा रुद्राक्ष बिना अनुमति जबरन घुस गए। मंदिर कर्मचारी ने रोकने की कोशिश की, तो रुद्राक्ष ने भस्म आरती प्रभारी आशीष दुबे को धक्का देते हुए  धमकी दी। पहले प्रशासन ने कहा था कि विधायक को अनुमति थी, लेकिन अब मंदिर समिति ने मामले में  यू टर्न लेते हुए घटना को स्पस्ट कर दिया है मंदिर के  उप प्रशासक एस एन सोनी  ने साफ किया – किसी को इजाजत नहीं दी गई थी। मामले ने तूल पकड़ा, तो कलेक्टर ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई, जो 7 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी।

देर शाम कावड लेकर उज्जैन आए और देर रात  ढाई बजे पहुंचे थे मंदिर, बेटे ने कर्मचारी को धमकाया

इंदौर से भाजपा  विधायक गोलू शुक्ला की कांवड़ यात्रा रविवार रात उज्जैन पहुंची थी। सोमवार तड़के करीब ढाई बजे भस्म आरती के पट खुलने के बाद गोलू शुक्ला अपने समर्थकों के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दोरान उनका  बेटा रुद्राक्ष भी साथ था। भस्म आरती में हरिओम का जल अर्पित करने के दौरान भाजपा  विधायक गोलू शुक्ला गर्भगृह में घुस गए इसके बाद उनके बेटे रुद्राक्ष को मंदिर कर्मचारी आशीष दुबे के द्वारा रोक लिया लेकिन  रोकने के बाद भी वो जबरन घुस गया था।

 

ये भी पढ़े …………..

https://jansamvadexpress.com/wp-admin/post.php?post=13165&action=edit

पुरे मामले में  मंदिर प्रशासन ने बदला बयान, किया खुलासा

बगेर अनुमति गर्भगृह में घुसने की  घटना के बाद सोमवार को मंदिर प्रशासन ने कहा था कि विधायक गोलू शुक्ला को गर्भगृह में जाने की अनुमति थी। लेकिन मंगलवार को उप प्रशासक एसएन सोनी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा – “गोलू शुक्ला और उनके किसी भी समर्थक को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी। वे जबरन अंदर गए और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया।”

मामले में प्रशासन ने दिए  जांच के आदेश, समिति 7 दिन में देगी रिपोर्ट

घटना के सामने आने के 24 घंटे बाद उज्जैन कलेक्टर और महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह  ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। समिति को सात दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। कलेक्टर के आदेश के बाद ही मंदिर समिति की और से सहायक प्रशासक सोनी के द्वारा मीडिया को बयान देते हुए बताया गया की उक्त मामले में विधायक और उनके समर्थको अनुमति नहीं थी

देवास टेकरी वाली माता मंदिर में जबरन घुसने पर दर्ज हुआ था प्रकरण

ये पहली बार नही है की विधायक और उनके बेटे ने धार्मिक स्थलों पर अपना रोब दिखाया हो इसके पहले देवास की टेकरी वाली माता मंदिर पर भी विधायक के बेटे रुद्राक्ष ने देर रात पहुँच कर जबरन पट खुलवा कर दर्शन किये थे उक्त मामले में देवास के सिटी कोतवाली थाने में रुदार्क्ष के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था

Related posts

भोपाल में VIP पर अटैक और ड्रोन हमले को किया निष्क्रिय NSG कमांडो ने दिखाया पावर शो

jansamvadexpress

भाजपा को लाडली बहना योजना दे सकती है आक्सीजन , कांग्रेस को OPS और नारी सम्मान पर विश्वास, एग्जिट पोल में स्पष्ट नहीं मध्यप्रदेश में किसकी सरकार

jansamvadexpress

भारत आएगीं कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद, विदेश मंत्री डॉ जयशंकर के साथ करेंगी बैठक

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token