Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

फिर दिखी धार्मिक स्थल पर रुद्राक्ष शुक्ला की गुंडा गर्दी : देवास माता टेकरी के बाद अब महाकाल में जबरन घुसा

इंदौर || मध्य प्रदेश के इंदौर की  विधानसभा -3 से  भाजपा के विधायक गोलू शुक्ला के बेटे के द्वारा धार्मिक स्थलों में जबरन घुसने और गुंडा गर्दी करने का एक बार फिर मामला सामने आया है | इस बार का घटना क्रम उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से जुड़ा हुआ है | श्रावण के दूसरे सोमवार को इंदौर-1 के विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष शुक्ला जबरन गर्भगृह में घुस गया। इस दौरान उसके पिता गोलू शुक्ला भी साथ थे। मंदिर कर्मचारियों ने रुद्राक्ष को रोकने की कोशिश की तो विवाद हो गया। इस दौरान झूमाझटकी की स्थिति भी बनी।

उल्लेखनीय है कि महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जुलाई-2023 से ही प्रवेश प्रतिबंधित है। यह निर्णय भीड़ प्रबंधन को देखते हुए लिया गया था। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, विभिन्न अखाड़ों के महामंडलेश्वर जैसे वीवीआईपी लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

अन्य वीआईपी दर्शनार्थी नंदीहाल से दर्शन करते हैं। हालांकि मंदिर प्रबंध समिति इस नियम का पूरी तरह पालन नहीं करा पा रही है। भाजपा नेता समय-समय पर इस नियम को तोड़ गर्भगृह में प्रवेश करते रहे हैं। सत्ता के आगे अधिकारी भी कुछ भी नहीं कर पा रहे। ताजा मामला इंदौर-1 के विधायक गोलू शुक्ला और उनके बेटे रुद्राक्ष शुक्ला से जुड़ा हुआ है।

मामले में महाकाल मंदिर के उप प्रशासक एसएन सोनी ने बताया कि कावड़ यात्रा आई थी। कावड़ियों की ओर से किसी भी एक व्यक्ति को पूजा की अनुमति दी थी। इसके लिए विधायक गर्भगृह में गए थे। उनके साथ कौन-कौन गया, इसकी जांच करा रहे हैं। विवाद संबंधी रिपोर्ट भस्म आरती प्रभारी आशीष दुबे से मांगी गई है।

पहले भी तोड़ा नियम

ऐसा पहली बार नहीं है कि रुद्राक्ष शुक्ला पर नियम तोड़ने के आरोप नहीं लगे हों। 2023 में भी प्रतिबंध के बावजूद रुद्राक्ष मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर गया था

देवास वाली माता के मंदिर में जबरन घुस पुजारी के साथ की अभद्रता

इससे पहले गोलू शुक्ला के बेटे ने देवास की  माता टेकरी पर वाहनों का काफिला ऊपर चढ़ा दिया। नेता पुत्र और उनके साथी यहीं नहीं रुके। मंदिर बंद होने के बावजूद खोलने के लिए पुजारी पर दबाव बनाकर अभद्रता की। पुजारी ने नेता पुत्र व अन्य युवकों के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत की थी । जिसके बाद रुद्राक्ष की गिरफ्तारी हुई और उसके द्वारा पुजारी से माफ़ी मांगी गई |

Related posts

शरीर पर सोना बाँध कर ला रहा था ,भोपाल एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट से लाया गया 49.42 लाख का सोना पकड़ाया

Jansamvad Express Digital

बुर्का पहन कर घूम रहा था युवक शंका होने पर पुलिस ने पकड़ा: पूछताछ जारी

महाकाल मंदिर में पहुंचा बारिश का पानी ,नंदी हाल में भराया पानी .कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना कहा ये है 800 करोड़ का विकास

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment