Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

क्यों खेल रहे ट्रम्प टैरिफ कार्ड : भारत सहित कई देशो पर बार बार टैरिफ राजनीति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25% टैरिफ को 7 दिन के लिए टाल दिया है। ये आज से लागू होना था, जो अब 7 अगस्त से लागू होगा।ट्रम्प ने 92 देशों पर नए टैरिफ की लिस्ट जारी की है। इसमें भारत पर 25% और पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया गया है। हालांकि कनाडा पर आज से ही 35% टैरिफ लागू हो गया है।साउथ एशिया में सबसे कम टैरिफ पाकिस्तान पर लगा है। अमेरिका ने पहले पाकिस्तान पर 29% टैरिफ लगा रखा था।

वहीं दुनियाभर में सबसे ज्यादा 41% टैरिफ सीरिया पर लगाया गया है। इस लिस्ट में चीन का नाम शामिल नहीं है।ट्रम्प ने 2 अप्रैल को दुनियाभर के देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, लेकिन 7 दिन बाद ही इसे 90 दिनों के लिए टाल दिया था। कुछ दिनों बाद ट्रम्प ने 31 जुलाई तक का समय दिया था।इसके बाद ट्रम्प सरकार ने 90 दिनों में 90 सौदे कराने का टारगेट रखा था। हालांकि अमेरिका का अब तक सिर्फ 7 देशों से समझौता हो पाया।

 

 

 बुधवार को अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाने की घोषणा करते हुए कहा कि मित्र होने के बावजूद भारत और अमेरिका ने अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है। भारत अब उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया जिनसे अमेरिका 1 अगस्त से टैरिफ वसूलेगा। ट्रंप के टैरिफ से किन सेक्टर्स पर क्या असर पड़ेगा?

 

ट्रंप के टैरिफ से इन सेक्टर पर पड़ेगा असर

मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बलिगा का मानना है कि वे सभी वस्तुएं और सेक्टर जिनका भारत निर्यात करता है उन कंपनियों पर तगड़ा असर देखने को मिलेगा। मसलन, ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियां, टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री, मेटल और फार्मा कंपनीज पर ट्रंप के टैरिफ का असर देखने को मिल सकता है। भारत से आयात होने वाली वस्तुएं अमेरिका में महंगी दरों पर मिलेगी। इससे उनकी बिक्री कम होगी और कंपनियों को घाटा होगा।

Related posts

शहरवासियों को महाकाल मंदिर में आधारकार्ड दिखाकर अलग द्वार से प्रवेश करने के निर्णय का संत अवधेश पूरी ने किया स्वागत

ब्राह्मण द ग्रेट – IAS नियाज खान की किताब का हुआ विमोचन

40 क्विंटल फूलो से खेली गई होली भस्म आरती में भक्त और बाबा ने खेली होली

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment