Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराज्यशिक्षा

लिटिल सनशाइन प्ले स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति का सम्मान किया , एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर फाग उत्सव मनाया

बदनावर । भट्ट कॉलोनी स्थित लिटिल सनशाइन प्ले स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं फाग उत्सव विद्यालय परिवार द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। फाग उत्सव में बच्चों एवं उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी एवं वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान भी किया|कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीमा रावल महिला सुरक्षा कल्याण फाउंडेशन जिलाध्यक्ष,सुषमा पाठक उज्जवल भारत अभियान प्रदेश उपाध्यक्ष, रीना चौहान भारत विकास परिषद सदस्य उपस्थित थे। इस आयोजन में फाग उत्सव के साथ साथ बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किए गए, छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुवे।

प्ले स्कूल संचालिका आरती शर्मा एवं उपस्थित अतिथियों ने चंदा पगारिया, शीला रावल, सुश्री शीला सराफ, माधवी कुवर, जय श्री भट्ट, नेहा गुप्ता, स्मिता शर्मा, माया परमार, शिवानी अग्निहोत्री, रेखा गुप्ता, जेनव मोदी, सुरभि शर्मा, कल्पना जोशी, नीलोफर, पूजा व्यास, आभा भट्ट, कांता शर्मा, इल्या मंसूरी, आदि महिलाओं का सम्मान कियाा। प्री नर्सरी, नर्सरी क्लास कक्षा के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति योग, प्राणायाम, पीटी, माय सेल्फ आदि की प्रस्तुति दी अनुराग अग्निहोत्री द्वारा लवकुश कांड पर भजन की प्रस्तुति दी, कार्यक्रम का संचालन निकिता जायसवाल ने किया। आरती शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए न्यूनतम शुल्क पर सर्वोत्तम शिक्षा देना विद्यालय परिवार मुख्य उद्देश्य हैं। खेल खेल में छात्रों को पीटी , योगा, प्राणायाम सिखाया जाता है। धार्मिक व सामाजिक राष्ट्रीय पर्व मना कर राष्ट्रहित हेतु कार्य करने की प्रेरणा दी जाती है।

अतिथि सुषमा पाठक ने छोटे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की, सीमा रावल, रीना चौहान ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिवार द्वारा खेल कै साथ बच्चों में संस्कार विद्यमान किए जा रहे हैं उसककी खुले मंच से सराहना की। जय श्री भट्ट ने गणेश वंदना प्रस्तुत की ।

Related posts

पेयजल , सिंचाई और जलीय जीव के उपयोग में आने वाली नदी तालब में क्रूज मोटर बोट प्रतिबंधित होंगे NGT

jansamvadexpress

नागरिकता मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी को बड़ी राहत: इलाहबाद कोर्ट ने केस को किया बंद

jansamvadexpress

होटल में ठहरे श्रधालुओ के साथ बन्दुक और चाकू की नोक पर लूट,महाकाल दर्शन करने आए थे श्रधालू

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token