Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

66 वे अखिल भारतीय कालिदास समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उज्जैन | अखिल भारतीय कालिदास समारोह के शुभारंभ अवसर पर 12 नवंबर को देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का उज्जैन आगमन होगा ।  जिला प्रशासन और पुलिस विभाग  ने कार्यक्रम स्थल पहुँच कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया,  वही संस्कृति विभाग के द्वारा  कार्यक्रम  के शुभारंभ को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। कालिदास  समारोह 12 से 18 नवंबर तक आयोजित होगा।

अखिल भारतीय कालिदास समारोह का विधिवत शुभारंभ देव प्रबोधिनी एकादशी 12 नवंबर को होगा। समारोह के शुभारंभ अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होगें। वहीं श्री रामजन्म भूमि न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य गोविंददेव गिरी महाराज सारस्वत अतिथि के रूप में शामिल होगें। सोमवार को शासन स्तर से कालिदास संस्कृत अकादमी में उपराष्ट्रपति के आने की सूचना मिलने के बाद से ही तैयारियों में तेजी आ गई है।

Related posts

युवक कांग्रेस का तीन दिवसीय राष्ट्रिय अधिवेशन बेंगलुरु में आयोजित , कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

टेस्ला के सीईओ को ट्रंप केबिनेट में जगह: ट्रंप के बयान के बाद हवा बनी चर्चा

Jansamvad Express Digital

भारत में दो खतरनाक वायरस की दस्तक : महाराष्ट्र गुजरात और राजस्थान में मिले कई मामले

Leave a Comment