Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

नई दिल्ली: मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे भारत और न्यूजीलैंड

नई दिल्ली || वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड आज नई दिल्ली में एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करेंगे। यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आगरा के ताजमहल में न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के साथ श्री गोयल ने कहा कि वर्षों की उच्च स्तरीय चर्चाओं के बाद इस समझौते को अंतिम रूप दिया गया है। दोनों देशों के नेताओं की उपस्थिति में इस पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस समझौते का उद्देश्य अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर पांच अरब डॉलर तक पहुंचाना है।

श्री गोयल ने कहा कि यह समझौता व्यापार के अवसरों को बढ़ावा देगा। उन्होंने आगरा में चमड़ा, वस्त्र, हथकरघा, हस्तशिल्प, कालीन और मसालों जैसे क्षेत्रों के स्थानीय व्यापारियों से भी मुलाकात की।

Related posts

आज से सावन माह की शुरुवात पहले ही दिन महाकाल में दिखा भीड़ का असर

Jansamvad Express Digital

पोर्न स्टार केस में ट्रंप की सजा टली : अब 18 सितम्बर की जगह 26 नवम्बर को आएगा फैसला

Jansamvad Express Digital

सांसारिक जीवन को त्यागकर संयमी चलेंगी धर्माराधना की राह पर , 18 मार्च को नलखेड़ा नगर की बेटी संयमी तिलगोता लेंगी दीक्षा

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page