Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

ट्रैवल एजेंसी के ऑफिस में लगी आग,देर रात की घटना, 3 दमकल ने आग पर काबू पाया

  • देवास गेट पुलिस स्टेशन के सामने ट्रैवल एजेंसी के ऑफिस में लगी आग,
  • शॉट शर्किट से लगी आग से अशोक ट्रेवल्स के दो ऑफिस जलकर पूरी तरह खाक,
  • देर रात की घटना, 3 दमकल ने आग पर काबू पाया,
  • ऑफिस का सामान, फर्नीचर और यात्रियों का लगेज पूरी तरह जलकर खाक,

उज्जैन ||  उज्जैन के देवास गेट बस स्टैंड पर ट्रैवल एजेंसी के ऑफिस में आग लग गई। घटना देर रात करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है। यहां अशोक ट्रेवल्स एजेंसी के दो ऑफिस में आग लगी है। रात्रि के समय एक ऑफिस में एक कर्मचारी मौजूद था। एजेंशी के ही पड़ोस के दूसरे ऑफिस में धुआं उठता देख कर्मचारी ने तत्काल ड्रम में रखें पानी से आग बुझाना शुरू की परंतु देखते ही देखते आग ने  विकराल रूप ले लिया।

यहां अशोक ट्रेवल्स के दोनों ऑफिस पूरी तरह आग की चपेट में आ गए। इसी दौरान दमकल भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने शुरू किया । आग इतनी विकराल थी कि काबू पाने के लिए तीन दमकल बुलाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि अशोक ट्रैवल एजेंसी के एक ऑफिस में टिकट बुकिंग का कार्य किया जाता था वही दूसरे ऑफिस में लगेज बुकिंग का कार्य होता था। आग की इस घटना के दौरान यात्रियों का लगेज भी रखा हुआ था। घटनास्थल के सामने देवास गेट पुलिस स्टेशन है। जानकारी लगते ही थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जिस जगह आग लगी वह बस स्टैंड पर है इसलिए यात्रियों का जमावड़ा हो गया।

ट्रैवल एजेंसी संचालक राजेश शर्मा ने बताया कि ऑफिस का फर्नीचर और सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। जिसकी कीमत लाखों रुपए थी। इसके अतिरिक्त यात्रियों का लगेज भी मौजूद था वह भी जल गया। लगेज की कीमत का पता नहीं चल पाया है।
मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी मिहिर परमार ने बताया कि उनका घर पास में ही है। जैसे ही आग की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे । आग की लपटे काफी ऊंचाई तक उठ रही थी। पूरी तरह व्यावसायिक क्षेत्र है इसलिए गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई।

Related posts

मदनलाल राठौर अजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत

Jansamvad Express Digital

शीतकालीन सत्र में संसद में पेश होगा वन नेशन वन इलेक्शन बील : केन्द्रीय केबिनेट से मिली मंजूरी

Jansamvad Express Digital

दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की बढती भीड़ को देख स्पेशल ट्रेन चलेगी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page