Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

कीर्ति वर्धन सिंह ने 19वीं NAM मध्यावधि मंत्रिस्तरीय बैठक में लिया भाग

नई दिल्ली: विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने युगांडा की  राजधानी कंपाला में आयोजित गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) की 19वीं मध्यावधि मंत्रिस्तरीय बैठक के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस शिखर सम्मेलन का विषय था “साझा वैश्विक समृद्धि के लिए सहयोग को गहरा करना”।

बैठक में कीर्ति वर्धन सिंह ने गाजा शांति योजना के लिए भारत के समर्थन की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि टू-स्टेट सॉल्यूशन ही स्थायी शांति प्राप्त करने का एकमात्र रास्ता है। कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि भारत  एक शांतिपूर्ण और स्थिर पश्चिम एशिया के निर्माण की दिशा में योगदान देने को तैयार है।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने 19वीं NAM मध्यावधि मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान माली गणराज्य के विदेश मंत्री अब्दुलाय डियोप से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने सोमालिया संघीय गणराज्य के विदेश राज्य मंत्री, अली मोहम्मद उमर से मुलाकात की।  मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय सहयोग को और विस्तार देने पर चर्चा हुई।

 

 

Related posts

टैरिफ किंग डोनाल्ड ट्रंप का एक और बड़ा धमाका, कहा- जल्द ही दवाओं पर भी लगाएंगे भारी भरकम शुल्क

Jansamvad Express Digital

प्रभारी श्री मनोज राजानी ने ली सतवास में बैठक

देवास- मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों के खाते में भावांतर की राशि करेंगे अंतरित

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page