Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागधर्मधारमध्यप्रदेशराज्य

माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा फुल्लपाती निकाली गयी

रिपोर्ट:- सचित बाहेती
बदनावर-शहर में हर साल की तरह इस साल भी माहेश्वरी महिला मंडल ने गणगौर उत्सव मनाया। बैजनाथ महादेव मंदिर से जुलूस शुरू हुआ। यह जुलूस बस स्टैंड, अम्बेडकर चौराहा, भेरूखलिया, सभामंच , मोदी चोराहा होते हुए गणेश गार्डन पहुंचा जहां जुलूस का समापन हुआ। जिसके बाद भगवान श्री राधा कृष्ण की विशेष आरती की गई और प्रसादी का वितरण किया गया।
माहेश्वरी महिला मंड़ल अध्यक्ष विष्णुकांता सोमानी ने बताया कि गणगौर का यह पर्व विशेष रूप से महिलाएं मनाती हैं। विवाहिता महिलाएं पति की लम्‍बी आयु और कुशल वैवाहिक जीवन के ल‍िए और अविवाहित कन्याएं मनोवांछित वर पाने के लिये गणगौर पूजा करती हैं। हालांकि गणगौर का पर्व होली के दूसरे दिन से ही आरंभ हो जाता है लेकिन इस पर्व की मुख्य पूजा चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को की जाती है। इस पूरे 16 दिन तक महिलाएं भगवान शिव और पार्वती का व्रत और पूजन करती हैं।

जगह जगह हुआ स्वागत
बैजनाथ महादेव मंदिर से जुलूस के प्रारंभ होते ही बस स्टैंड पर माहेश्वरी चाट हाउस, माहेश्वरी नवयुवक मंडल, पवन जी सोमानी फूलों की वर्षा कर,शीतल पेय, आइसक्रीम से स्वागत किया।

यह सभी लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष विष्णुकांता सोमानी, सचिव अनिता बल्दवा, उषा बल्दवा,सोनाली माहेश्वरी, किरण सोमानी,संगीता सोमानी,विद्या बाहेती, सरोज बियाणी,विनीता बाहेती,सरला सोमानी,संगीता डांगरा,राखी बाहेती,सोनाली सोमानी,ममता सोमानी,शिखा सोमानी,रेशमी काबरा, रीतू चांडक आदि उपस्थित रही।

Related posts

पेट्रोल पम्प पर चले लात घूंसे ,बदमाशो ने कर्मचारियों पर किया हमला ,दो कर्मचारी घायल

Jansamvad Express Digital

कविंदर गुप्ता होंगे हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में सांसद-विधायक अदालत में पेश हुए

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page