Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

असम के हिमंता ने खोल दी चंपाई सोरेन की किताब :झारखण्ड की राजनीति में मचाया भूचाल: चंपाई सोरेन करेंगे भाजपा ज्वाइन

रांची | झारखंड में कुछ महीनों में ही चुनाव होना है और उससे पहले झारखण्ड की वर्तमान झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की हेमंत सोरेन सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है , जेल जाने के पहले सीएम की कुर्सी सोरेन ने चंपाई सोरेन को अपना विश्वसनीय मान कर सोप दी थी और जेल से आने के बाद जब वह फिर मुख्यमंत्री बने तो चंपाई सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा |

इस्तीफे के बाद से ही झारखण्ड की राजनीति में खटास आ गई और अब हेमंत सोरेन   सरकार  के पूर्व CM चंपाई सोरेन भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। वह 30 अगस्त को रांची में BJP की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस बात की जानकारी असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया X पर दी।

हिमंता ने लिखा- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के एक प्रतिष्ठित आदिवासी नेता, चंपई सोरेन ने कुछ देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वह 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने जो पोस्ट शेयर की उसमे वह खुद भी नजर आ रहे है इस पोस्ट के बाद अब झारखण्ड की राजनीति को लेकर चल रहे सस्पेंस पर विराम लग चूका है चंपाई सोरेन खुद की पार्टी बनाएगे इस मुद्दे को भी विराम मिल चुका है |

अब देखना होगा की 30 अगस्त को चम्पाई सोरेन अपने साथ कितने विधायको को भाजपा की सदस्यता

Related posts

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि बाबा महाकाल दर्शन करने आए

Jansamvad Express Digital

आज आ सकता है आंधी तूफान और बारिश : मौसम विभाग ने इन राज्यों को किया अलर्ट

Jansamvad Express Digital

हरियाणा में सरकार बनाने से चुक गई कांग्रेस : भाजपा की हैट्रिक बनी

Leave a Comment