Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी आज, एमपी की 12 महिला खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल

नई दिल्ली ||  विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की पहली मेगा नीलामी गुरुवार को नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित होटल में दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगी। इस नीलामी में मध्य प्रदेश की कुल 12 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

इंदौर से आयुषी शुक्ला, अनादी तागड़े और प्रियंका कौशल नीलामी का हिस्सा होंगी। भोपाल से राहिला फिरदौस और सौम्या तिवारी, ग्वालियर से अनुष्का शर्मा और वैष्णवी शर्मा भी शामिल हैं। इनके अलावा निकिता सिंह, संस्कृति गुप्ता, पूजा वस्त्रकार और शुचि उपाध्याय के नाम भी सूची में हैं। इन खिलाड़ियों का बेस प्राइज 10 से 50 लाख रुपए रखा गया है।

विमेंस प्रीमियर लीग का नया सीजन 7 जनवरी से शुरू होने की संभावना है। मध्य प्रदेश की विमेंस टीम ने हाल ही में बीसीसीआई की राष्ट्रीय टी-20 स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर मजबूत प्रदर्शन किया था, जिससे एमपी की खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी की नजरें हैं।

बीसीसीआई ने कुल 277 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट की हैं, इनमें 194 भारतीय, 66 विदेशी, 159 अनकैप्ड खिलाड़ी है लेकिन पांच टीमों में केवल 73 स्लॉट खाली हैं। 50 भारतीय खिलाड़ियों के और 23 विदेशी खिलाड़ियों के। ऐसे में लगभग 200 खिलाड़ी अनसोल्ड रह जाएंगी।

Related posts

बाबा महाकाल के स्वरूप में सजे भगवान मनकामेश्वर, भगवान मनकामेश्वर का हुआ आकर्षक श्रंगार

पिपलीनाका से भेरुगढ़ चौडीकरण के विरोध में रहवासियों ने किया भाजपा कार्यलय का घेराव : जमकर हुआ हंगामा

Jansamvad Express Digital

हाथरस में भगदड़ में अबतक 122 की मौत , पीएम मोदी और नेता विपक्ष राहुल गाँधी ने दुःख जताया

Leave a Comment