Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

सामूहिक विवाह में मुख्यमंत्री के बेटे ने लिए फेरे : देश के कई बड़े संत और जनप्रतिनिधि हुए शामिल

उज्जैन || उज्जैन के पावन शिप्रा तट पर रविवार को परोपकार और परंपरा का अद्वितीय संगम देखा गया, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पुत्र डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता के साथ 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न कर समाज के सामने मानवीय मूल्यों की मिसाल प्रस्तुत की। विवाह परिसर दिनभर मंगलध्वनियों, उत्साह और आशीर्वादों से सराबोर रहा ।

सुबह आठ बजे इम्पीरियल चौराहा से बरात रवाना हुई। ढोल–ताशों और लोकनृत्य की रौनक के बीच शोभायात्रा में मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट सहित कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि शामिल रहे। विवाह स्थल पहुंचते ही आकर्षक मंच पर सभी नवयुगलों की वरमाला रस्म सम्पन्न कराई गई, जिसके बाद पूरा परिसर तालियों और शुभकामनाओं से गूंज उठा।

*सीएम पुत्र अभिमन्यु की शादी भी सम्मेलन में संपन्न हुई*

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी की रस्में सामूहिक सम्मेलन में संपन्न हुईं। उज्जैन के सांवराखेड़ी कार्यक्रम हुआ। वरमाला के दौरान बाबा रामदेव ने मंत्र पढ़े। सभी रस्मों के बाद सीएम वर-वधू से मिले और उन्हें आशीर्वाद दिया।

*केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादीय सिंधिया सहित कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल*

सामूहिक सम्मेलन में शामिल होने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मंत्री तुलसी सिलावट और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी भी पहुंचे। अखाड़ा परिषद सभी जोड़ों को सवा लाख रुपए और पतंजलि पीठ की ओर से बाबा रामदेव ने एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की है।

*सब दूल्हा-दुल्हन महाराज समान हैं*

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- 16 संस्कारों से हमारा सनातन संस्कृति से जुड़ाव है। ये प्रधानमंत्री के मूल भाव सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा पर हम काम कर रहे। यहां कोई बड़ा नहीं, कोई छोटा नहीं। सब दूल्हा- दुल्हन महाराज समान है। सब आज लखपति हो गए।

*ऐसे कार्य से समरसता आएगी*

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- संपूर्ण भारत में आज नवाचार हुआ। सामाजिक समरसता का संदेश आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी ही सहजता से दिया है। ये अभूतपूर्व कार्य है। ऐसे कार्य से समरसता आएगी, बेटी के पिता पर ना कर्ज होगा ना विवाह पर ज्यादा खर्च।

*बाबा रामदेव ने कहा- वेडिंग डेस्टिनेशन का कांसेप्ट सराहनीय है*

देश का धन देश में ही खर्च होना चाहिए। मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र गिरी महाराज, हरीगिरी महाराज, नरोत्तम मिश्र भी समारोह में शामिल हुए।

*धीरेंद्र जी का विवाह भी ऐसे ही करवाएंगे

बाबा रामदेव ने कहा- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी 1375 बेटियों का विवाह करा चुके हैं। अब शीघ्र ही धीरेंद्र शास्त्री जी का भी ऐसे ही कराएंगे। अखाड़ा परिषद ने प्रत्येक नवदंपति को एक -एक लाख रुपए उपहार में दिए। उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने आभार माना।

Related posts

20 साल बाद एक मंच पर ठाकरे ब्रदर्स : हिंदू और हिंदुस्तान मंजूर, लेकिन हिंदी थोपना नहीं

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पहुंचे महाकाल मंदिर

बुलेट ट्रेन परियोजना से रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा होंगे: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page