Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

दिल्ली प्रदूषण प्रदर्शन: 8 छात्रों की जमानत याचिका पर आज सुनवाई

नई दिल्ली || कर्तव्यपथ व संसद मार्ग पर प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन के आरोप में गिरफ्तार 8 छात्रों की जमानत पर पटियाला हाउस कोर्ट आज सुनवाई करेगा। 23 में से ये छात्र नारेबाजी व स्प्रे छिड़कने के आरोप में पकड़े गए थे।

कर्तव्यपथ और संसद मार्ग पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार आठ छात्रों की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट आज सुनवाई करेगा। ये छात्र 23 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल थे।

प्रदर्शनकारियों का संबंध मुख्य रूप से भगत सिंह छात्र एकता मंच और हिमखंड समूह से बताया गया है। उन पर विवादित नारे लगाने और पुलिस पर स्प्रे छिड़कने सहित कई आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में कुल 23 छात्रों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से आठ की जमानत पर आज सुनवाई होनी है।

 

Related posts

श्रावण के दूसरे सोमवार पर सुबह भस्म आरती में महाकाल ने धारण किए शेषनाग का रजत मुकुट-मुंडमाला:दूसरी सवारी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में देंगे दर्शन

इंदौर में राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ संपन्न; सिस्टम पर साधा निशाना, पुलिस से तीखी बहस

Jansamvad Express Digital

नगर में बड़े धूमधाम से मनाया गया राम नवमी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment