Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

मेसी स्टेडियम से निकले तो फैंस ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में शुरू कर दी तोड़फोड़

 कोलकाता || अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत आए हैं। उनके साथ उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर लुईस सुआरेज और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल भी आए हैं। तीनों खिलाड़ी देर रात करीब 2.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने आज सुबह 11 बजे कोलकाता में 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान शाहरुख खान भी शामिल रहे।

इसके बाद तीनों सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे। लेकिन वे वहां से जल्दी (करीब 22 मिनट) निकल गए। इससे नाराज फैंस ने स्टेडियम में स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां ​​फेंकनी शुरू कर दीं।

मेसी यूनाइटेड नेशंस के चाइल्ड ऑर्गेनाइजेशन UNICEF के ब्रांड एम्बेसडर हैं, इसके तहत वे भारत में ‘GOAT इंडिया’ टूर कर रहे हैं।

मेसी 15 दिसंबर तक 3 दिन में 4 शहरों का दौरा करेंगे। इनमें हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली भी शामिल हैं। वे कोलकाता में ही बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से मिलेंगे। इस दौरान उन्हें मुंबई में सचिन तेंदुलकर से भी मिलना है। 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ ही उनका दौरा खत्म होगा।

फेंस ने की तोड़फोड़

रिपोर्ट्स के अनुसार कार्यक्रम 45 मिनट का होना था। फैंस को अच्छे से अपने फेवरेट फुटबॉलर को देखने तक का मौका नहीं मिला, जब मेसी स्टेडियम से निकले तो फैंस ने वहां तांडव शुरू कर दिया। गुस्साए फैंस ने कुर्सियां समेत वहां मौजूद सभी सामानों के साथ तोड़-फोड़ शुरू कर दी |

स्टेडियम के अंदर एंट्री, बैठने की व्यवस्था और विजिबिलिटी को लेकर भारी बदइंतजामी देखने को मिली. कई फैंस को उम्मीद थी कि वे अपने चहेते फुटबॉल आइकन को करीब से देख पाएंगे, लेकिन अचानक यह साफ हो गया कि अधिकतर दर्शकों को मेसी की झलक तक नहीं मिल पाएगी. इसी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया.

Related posts

सी. पी. राधाकृष्णन ने 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद की शपथ दिलाई

Jansamvad Express Digital

महिदपुर में शाही इमाम हजरत मौलाना उस्मान रहमान लुधियानवी का भव्य स्वागत, दशहरा मैदान पर उमड़ा जनसैलाब

एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी : तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित:जाँच जारी

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page