Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली की 70 विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम किये तय

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) की चौथी और आखिरी लिस्ट आ गई है। इसमें 38 नाम हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। CM आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया है। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे।

AAP ने 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच यानी 25 दिनों में कुल 4 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इस बार 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। 4 विधायकों की सीट बदली गई है।

इनमें मनीष सिसोदिया की सीट पटपड़गंज से जंगपुरा, राखी बिडलान की मंगोलपुरी से मादीपुर, प्रवीण कुमार की जंगपुरा से जनकपुरी और दुर्गेश पाठक की करावल नगर से राजेंद्रनगर सीट बदली गई है। 2020 में राघव चड्‌ढा राजेंद्रनगर से विधायक बने थे। 2022 में उनके राज्यसभा जाने के बाद से यह सीट खाली है।

Related posts

मध्यप्रदेश का ये है चमत्कारी शालीवाहन मंदिर यह आने वाले भक्तों की हर मनोकामना होती हैं पूर्ण

Jansamvad Express Digital

13 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी मामले में उज्जैन जेल अधीक्षक को हटाया गया, भोपाल किया गया अटैच

भ्रामक विज्ञापन मामले में SC से पतंजली ने मांगी माफ़ी , कोर्ट में 2 अप्रेल को पेश होंगे आचार्य बालकृष्ण और रामदेव

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment