Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशखेलराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

चेन्नई सुपर किंग्स ने आइपीएल 2026 में 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा अमेठी के प्रशांत वीर को

अमेठी: जनपद अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक प्रशांत वीर तिवारी ने अपनी मेहनत और लगन से क्रिकेट की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल किया है। रणजी टीम में चयन के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें आईपीएल में 14.20 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा है, और वे अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। इस उपलब्धि से न केवल प्रशांत के परिवार बल्कि पूरे अमेठी जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

प्रशांत वीर के पिता रामेंद्र तिवारी, जो सहजीपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र रह चुके हैं, और मां अंजना तिवारी, जो गृहणी हैं, अपने बेटे की इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

उनकी प्रारंभिक शिक्षा संग्रामपुर के भारद्वाज एकेडमी और केपीएस स्कूल में हुई थी, जहां से उनका क्रिकेट के प्रति रुचि और जोश बढ़ा।

उन्होंने अपनी क्रिकेट यात्रा भीमराव अंबेडकर स्टेडियम के कोच गालिब अंसारी की देखरेख में शुरू की थी।

प्रशांत वीर ने यूपी टी-20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता। उनका आईपीएल में चयन अमेठी जिले के लिए गर्व की बात है,

और उन्होंने यह साबित कर दिया कि मेहनत और जुनून से कोई भी सपना साकार हो सकता है। बाइट- रामेंद्र तिवारी, पिता बाइट- अंजना तिवारी, माता

 

 

 

Related posts

महाकाल मंदिर के प्रसाद पैकेट का मामला हाई कोर्ट पंहुचा , कोर्ट ने 03 महीने में निराकरण के आदेश दिए

उज्जैन की होटल में बुजुर्ग से सम्बन्ध बनाकर बनाया विडिओ : वायरल करने की धमकी देकर वसूले 24 लाख

उत्तरकाशी टनल अपडेट _ टनल में फंसे मजदूरो का 13 वां दिन , 41 बेड का अस्पताल और एयर लिफ्टिंग व्यवस्था के साथ स्वास्थ अमला भी तेयार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page