Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन- कलेक्टर द्वारा नगर निगम द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आश्रय स्थल का किया गया निरीक्षण

उज्जैन || विगत 2 दिनों से लगातार जारी शीत लहर को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह द्वारा रात्रि में नानाखेड़ा बस स्टैंड और दूध तलाई स्थित नगर निगम द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरों में यहां कंबल, हीटर  और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से चाक-चौबंद पाई गईं। कलेक्टर श्री सिंह ने रैन बसेरों में रह रहे लोगों से भी चर्चा की। उन्होंने अपील की है कि ठंड में निराश्रित लोग आश्रय स्थलों में रहें। इस दौरान सीईओ स्मार्ट सिटी संदीप शिवा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

पहले दोस्ती फिर धोखाधड़ी ,10 साल बाद युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया

02 माह तक उज्जैन में नहीं किये जा सकेंगे धरना प्रदर्शन आन्दोलन , कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

उज्जैन में खुलेगा जू ( चिड़ियाघर ) और वन रेस्क्यू सेंटर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की घोषणा

Leave a Comment