Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट की तैयारियां तेज़

भोपाल || मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। प्रदेश सरकार ने सभी विभागों से 15 जनवरी तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सरकार इस बार परिणामोन्मुखी और पारदर्शी बजट पर ज़ोर दे रही है, जिसमें योजनाओं की घोषणाओं के साथ उनके खर्च, उपलब्धि और ज़मीनी असर का स्पष्ट ब्यौरा शामिल होगा। बजट में झुग्गी मुक्त शहर, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा, नवीकरणीय स्रोत, रोज़गार सृजन और श्रमिक कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही गो-चर भूमि और शासकीय जमीन पर अतिक्रमण से जुड़ी कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की गई है। विकसित भारत -2047 के लक्ष्य से जुड़े प्रदेश स्तरीय प्रयासों पर भी विभागों से फीडबैक मांगा गया है। बजट प्रस्तावों को अंतिम रूप देने के लिए 19 से 29 जनवरी के बीच विभागीय बैठकें होंगी।

Related posts

तेजी से बढ़ रही कोरोना के मरीजो की संख्या : अब तक 14 की मौत सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 6 लोग की मौत

jansamvadexpress

होटल में श्रद्धालु के साथ लूट करने वाले बदमाश लगे पुलिस के हाथ , घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुची पुलिस

jansamvadexpress

पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस पर आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाही में तीन आतंकी मार गिराए

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token