Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस पर आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाही में तीन आतंकी मार गिराए

पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस पर शनिवार सुबह एक आतंकी हमला हुआ। हथियारों से लैस 6 आत्मघाती हमलावर एयरफोर्स के ट्रेनिंग बेस में घुस गए। जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तानी एयरफोर्स (PAF) ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया है, जबकि बाकी 3 तो घेर लिया गया है। मुठभेड़ के दैरान 3 एयरक्राफ्ट और 1 फ्यूल टैंकर तबाह हो गए।

इस दौरान एयरबेस के पास गोलियों और धमाके की तेज आवाजें सुनाई दीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तहरीक-ए- जिहाद पाकिस्तान (TJP) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी सीढ़ी के जरिए दीवार फांदकर एयरबेस में दाखिल हुए थे।

PAF ने कहा- समय रहते हमारे सैनिकों ने एक बड़े हमले को नाकाम कर दिया। एयरबेस के अंदर और आसपास के इलाकों में फाइनल ऑपरेशन चल रहा है। पाकिस्तान सशस्त्र बल हर कीमत पर देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

शिवपुरी के अमोलपठा में शराब दुकान पर बवाल, 15 गिरफ्तार, 80 पर FIR, कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Jansamvad Express Digital

दमोह- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “नोहलेश्वर महोत्सव” का किया शुभारंभ

Jansamvad Express Digital

एक शाम गो माता के नाम भजन संध्या का आयोजन

Leave a Comment