Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

टी20 वर्ल्ड कप: भारत का मुकाबला आज नामीबिया से

नई दिल्ली || आईसीसी टी20 विश्व कप में आज भारतीय टीम का सामना नामीबिया से होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने अपने पहले मैच में अमेरिका को हराया था, वहीं नामीबिया की टीम को अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स से हार का सामना करना पड़ा था।

अमेरिका के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद अब टीम इंडिया की नजर अपने दूसरे मुकाबले को भी जीतने पर है। टीम का सामना नामीबिया से है, यानी मेन इन ब्लू के पास बेंच स्ट्रेंथ को परखने का एक और मौका होगा। वैसे इस मुकाबले के लिए अभिषेक शर्मा का खेलना तय नहीं है, ऐसे में संजू सैमसन को मौका मिल सकता है, जिसे वह जरूर भुनाना चाहेंगे। पिछले मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी जिस तरह लड़खड़ाई थी, उसे टीम दुरुस्त करना चाहेगी। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज के साथ टीम उतरना चाहेगी। स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती और उपकप्तान अक्षर पटेल मौजूद रहेंगे।नामीबिया की बात करें तो टीम को अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स से हार मिली है, ऐसे में एक और हार टीम की मुश्किलें बढ़ा सकती है। भारत और नामीबिया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में इससे पहले 2021 में भिड़े थे, जहां भारत ने नामीबिया को 9 विकेट से हराया था। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड देखें तो भारत ने यहां 4 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में जीत और 2 में हार मिली है।

भारत के लिए यह मुकाबला अपनी ताकत और कमजोरियों को परखने का एक और मौका होगा, वहीं नामीबिया के लिए यह अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने का अवसर है।

Related posts

Haryana 645 Cr Scam: चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला में ED की 14 जगह रेड, 24 करोड़ कैश जब्त

Jansamvad Express Digital

आज अयोध्या में मानेगा दीप उत्सव , 24 लाख दीप लगा कर बनेगा रिकार्ड

Jansamvad Express Digital

भाजपा की टिपन पार्टी में घंटों बंद रही लाइट ,यूपी के सांसद सहित देवास भाजपा जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

Leave a Comment