Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

PM आवास के बाहर भारी बवाल: राहुल-प्रियंका गांधी को पुलिस ने घसीटकर बस में डाला, अखिलेश यादव भी हिरासत में!



नई दिल्ली: नीट (NEET) पेपर लीक और छात्रों के मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने डिटेन किया, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव को भी प्रदर्शन स्थल से जबरन हटाया गया। 

DCP और राहुल गांधी के बीच तीखी बहस

कार्रवाई से ठीक पहले नई दिल्ली जिला के डीसीपी (DCP) ने मोर्चा संभाला। उन्होंने राहुल गांधी को धरना खत्म करने और तुरंत जगह खाली करने के लिए समझाया, लेकिन राहुल गांधी अपनी मांगों पर अड़े रहे।
मौके पर मौजूद अधिकारियों और राहुल गांधी के बीच बातचीत का अंश कुछ इस तरह रहा:
  • DCP: “आप प्लीज कॉपरेट करिए।”
  • राहुल गांधी: “मैं कर रहा हूं कॉपरेट। आप ही यहां मौजूद लोगों को हटने को कह दीजिए।”

इसके बाद डीसीपी ने वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों से सिर्फ एक बार हटने की अपील की। जब लोग पीछे नहीं हटे, तो डीसीपी ने तुरंत निर्देश जारी करते हुए कहा— “सबको हिरासत में लिया जाए।”

सड़क पर लेटे राहुल, बस के गेट पर लटकीं प्रियंका

पुलिसिया कार्रवाई के दौरान 7 रेस कोर्स रोड (PM आवास) के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। जब एक सुरक्षाकर्मी ने राहुल गांधी को उठाने के लिए उनका हाथ पकड़ा, तो उन्होंने गुस्से में अपना हाथ छुड़ा लिया और विरोध स्वरूप वहीं सड़क पर लेट गए। इस दौरान उन्हें हल्की चोट भी आई। 
वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा को जब महिला पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लेकर बस में चढ़ाने की कोशिश की, तो वह काफी देर तक बस के गेट को पकड़कर लटकी रहीं। इसके बाद तीन-चार महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन पकड़कर बस के अंदर किया। 

अखिलेश यादव भी पहुंचे थे समर्थन में

सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी अपने पार्टी सांसदों के साथ राहुल गांधी के इस धरने को समर्थन देने पहुंचे थे। पुलिस ने कार्रवाई की शुरुआत करते हुए पहले राहुल और प्रियंका की सुरक्षा टीम को हटाया, फिर अखिलेश यादव और बाकी नेताओं को हिरासत में लेकर बसों में भरना शुरू कर दिया। 

विपक्ष की मांग— शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें

कांग्रेस और तमाम विपक्षी दल नीट पेपर लीक विवाद को लेकर लगातार सरकार को घेर रहे हैं। विपक्ष की मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें और इस संवेदनशील मुद्दे पर संसद में चर्चा कराई जाए। विपक्षी नेताओं का कहना है कि वे छात्रों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रखेंगे। 
फिलहाल दिल्ली पुलिस ने पीएम आवास के आसपास सुरक्षा घेरा बेहद कड़ा कर दिया है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

Related posts

पहलगाम में एक कश्मीरी मुस्लिम सहित 27 सेलानियो की मौत: पुलवामा के बाद दूसरा बड़ा आत्नाकी हमला

सीहोर में भोपाल-इंदौर फोरलेन पर आज से 22 फरवरी तक नहीं चलेंगे भारी वाहन

Jansamvad Express Digital

घट्टिया के लवखेड़ी हनुमान मंदिर में कन्हैया मित्तल की होने वाली भजन संध्या को लेकर स्थल का किया निरीक्षण।

Leave a Comment