Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

युवक कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ रैली पहुंची मध्यप्रदेश के ग्वालियर

ग्वालियर| कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की संसदीय सदस्यता समाप्त होने के बाद से कांग्रेस की  यूथ विंग यानी युवक कांग्रेस ने देश स्तरीय लोकतंत्र बचाओ रैली के माध्यम से अलग अलग राज्य के अलग अलग शहरो में मशाल रैली के माध्यम से अपना विरोध केंद्र की नीतियों के खिलाफ दिखाना शुरू किया है ,युवक कांग्रेस देश को बताना चाहता है की देश का लोकतंत्र खतरे में है , और लोकतंत्र को सुरक्षित रखने की जरूरत है , युवक कांग्रेस ये रैली कश्मीर से कन्याकुमारी तक करने जा रहा है , अब तक कई राज्यों  विरोध प्रदर्शन के रूप में कई मशाल रैली का आयोजन हो चूका है मध्यप्रदेश में जबलपुर के बाद अब ग्वालियर में गुरुवार को लोकतंत्र बचाओ मशाल रैली निकाली गई |

मशाल रैली में युवक कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और वरिष्ठ अधिवक्ता कांग्रेस नेता विवेक तन्खा शामिल हुए | मशाल रैली के रूप में कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने बढचढ  कर हिस्सा लिया |

Related posts

सादगी की मिसाल: जब प्रोटोकॉल छोड़ आम भक्त बने उज्जैन कलेक्टर, महाकाल के स्टाफ और श्रद्धालुओं का जीता दिल

Jansamvad Express Digital

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज जिले को 1166.61 करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात देंगे

Jansamvad Express Digital

Olympic 2024: पेरिस की ये तस्वीर बन गई यादगार : खूब वायरल हुई ये पिक्चर

Leave a Comment