Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पति की मय्यत में भी नही आई शाहिस्ता , सरेंडर की थी अफवाह

प्रयागराज, संवाददाता: अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद उनका पोस्ट मार्टम हुआ और देर रात उन्हें प्रयागराज के कब्रिस्तान में सुपुर्दे ख़ाक किया गया , इस दोरान चर्चा थी की अतीक की पत्नी शाहिस्ता कसारी-मसारी कब्रिस्तान आएगी , एक अफवाह यह भी फैली की बुर्के में शाहिस्ता मोके पर पहुची और सरेंडर कर दिया लेकिन वह सब कोरी अफवाह ही थी , बेटे असद के बाद पति अतीक और देवर अशरफ के मारे जाने के बाद शाइस्ता परवीन को लेकर पुलिस विभाग में चर्चा रही कि वह कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक के दौरान पहुंच सकती है। इसी तरह अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के बारे में भी यही आशंका पुलिस को रही। इन दोनों के कब्रिस्तान पहुंचने की संभावना को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों को चकिया से लेकर कसारी-मसारी तक तैनात किया गया था। ये महिला पुलिसकर्मी महिलाओं पर नजर रखे थीं।

बुर्कानशी महिलाओं की खासतौर पर निगरानी की जा रही थी। कब्रिस्तान के प्रवेश वाली जगह पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी जहां से अतीक और अशरफ के करीबी रिश्तेदारों को आईडी देखकर जाने दिया जा रहा था। इसी बीच दो महिलाओं को देख शाइस्ता परवीन के पहुंचने की आशंका में पुलिस ने चेक किया लेकिन वे दूसरी रिश्तेदार थीं। यूं शाइस्ता और जैनब फातिमा अपने शौहर के जनाजे में नहीं शामिल हुईं। इधर कई दिन से यह भी आशंका जाहिर की जा रही है कि शाइस्ता अदालत में सरेंडर करने की प्रयास में है, लेकिन फिलहाल कोई सरेंडर अर्जी भी नहीं डाली गई है।

शाइस्ता 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उधर, अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा को पुलिस ने घटना के दूसरे हटवा स्थित मायके से ननद आयशा नूरी और भतीजी उनजिल नूरी समेत पकड़ा और तीन दिन तक हिरासत में रखने के बाद छोड़ा था। तब हत्याकांड में उसकी भूमिका साफ नहीं हो सकी थी। अब जैनब के साथ ही आयशा और उनजिल को भी साजिश में पुलिस ने शामिल बताया है।

गुड्डू मुस्लिम के पकड़े जाने की रही अफवाह

उमेश पाल हत्याकांड के बाद 24 फरवरी से फरार बमबाज गुड्डू मुस्लिम के पकड़े जाने की अफवाह रविवार को दिन भर फैलती रही। इंटरनेट मीडिया पर भी खबर आई कि गुड्डू मुस्लिम को एसटीएफ ने महाराष्ट्र के नासिक जनपद में छापा मारकर उठा लिया और उसे यूपी लाया जा रहा है। मगर इस बारे में प्रयागराज में पुलिस और एसटीएफ ने पुष्टि नहीं की, बल्कि यह बताया गया कि नासिक में कोई एसटीएफ टीम गई ही नहीं। गुड्डू मुस्लिम समेत शूटर अरमान बिहारी और साबिर फरार हैं। इन तीनों की गिरफ्तारी पर यूपी शासन ने पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

Related posts

जम्मू में पाकिस्तान की तरफ से फिर फायरिंग:BSF जवान की मौत; तीन हफ्ते में तीसरी बार सीजफायर उल्लंघन

भस्म आरती के दोरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग , 13 पुजारी और सहयोगी झुलसे , 9 की हालत गंभीर

4 दिसंबर से संसद का शीत कालीन सत्र होगा शुरू , विपक्ष जातीय जनगणना का मुद्दा उठा सकता है तो सरकार UCC पर बहस छेड़ सकती है

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment