Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

महाकाल लोक फेस 2 के निर्माण के चलते महाकाल मंदिर का अन्नक्षेत्र हुआ बंद अब नए भवन के बनने के बाद होगा शुरू

उज्जैन | विश्व प्रसिद्द  श्री महाकालेश्वर मंदिर की  प्रबंध समिति द्वारा प्रतिदिन  संचालित होने वाले  निशुल्क अन्नक्षेत्र का संचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। अन्नक्षेत्र के बाहर बोर्ड भी लगा दिया है। अन्नक्षेत्र बंद करने के पीछे कारण महाकाल महालोक फेज-2 का काम चलना बताया है। अब त्रिवेणी संग्रहालय के सामने स्थित मंदिर की भूमि पर निर्माणाधीन नए भवन का काम पूरा होने के बाद अन्नक्षेत्र का संचालन शुरू हो सकेगा।

आपको  बता दें कि अन्नक्षेत्र में प्रतिदिन करीब एक हजार से अधिक बाहर के श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण करते थे। गुरुवार को भी यहां भोजन नहीं बना। मंदिर समिति ने बोर्ड लगा दिया है। मंदिर के अधिकारियों का कहना है कि अब अन्नक्षेत्र के नए भवन का कार्य पूर्ण होने के बाद नए भवन में संचालित किया जाएगा। अन्न क्षेत्र बंद होने से कई जरुरत मंद श्रधालुओ पर इस का खासा प्रभाव पड़ेगा |

महाकाल  मंदिर की प्रबंध  समिति के अन्नक्षेत्र में प्रतिदिन बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के निर्गम गेट पर बने काउंटर से भोजन प्रसादी के टिकट प्राप्त होते थे। श्रद्धालु प्रतिदिन दोपहर 12 से 5 बजे तक और शाम को 6 से 9 बजे तक प्रसादी ग्रहण करते थे। इसके अलावा मंदिर समिति की हरसिद्धि धर्मशाला में ठहरने वाले श्रद्धालुओं को भी यहां दोनों समय निशुल्क प्रसादी ग्रहण करने की सुविधा प्राप्त होती थी। अचानक अन्नक्षेत्र का संचालन बंद होने से यात्रियों को अब मंदिर के आसपास की होटल व रेस्टोरेंट में भोजन करना पड़ेगा। आने वाले महीने में श्रावण मास शुरू होगा ऐसे में हजारों श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी के लिए असुविधा होगी।

Related posts

इंदौर के मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, रामनवमी पर हादसे में अब तक 11 की मौत, कई किए रेस्क्यू

नवागत एसपी सहित फिल्ड के पत्रकारों का प्रेस क्लब ने किया सम्मान

Jansamvad Express Digital

चन्द्रयान 05 के लिए केंद्र सरकार से मिली मंजूरी : चन्द्रयान 03 की तुलना में 10 गुणा भारी होगा चंद्रयान 05

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page