Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

पर्यावरण संरक्षण को बचाने के लिए रोपे पौधे.

घट्टिया- ग्राम बिछड़ौद स्थित निर्मल इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत स्कूल शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा चैयरमैन वीरसिंह राणा, बाबूलाल राणा, बंटी राणा, डायरेक्टर जेपी पवन तंवर के निर्देशन एवं प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में सभी सदस्यों ने विद्यालय परिसर में एक- एक पौधा रोपण कर विद्यालय को हरा भरा रखने का संकल्प लिया।

चैयरमैन वीरसिंह राणा ने ग्रामीणजनों से अपील करते हुए कहा की सभी इस मुहिम में जुड़कर धरती माता को बचाने का सहयोग करना चाहिए। प्राचार्य डॉ. द्विवेदी ने बताया की एक वृक्ष ही हमारे मानव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिसे बचाना और बढ़ाना हम सबका कर्तव्य है। क्योंकि जीवन जीने की आक्सीजन गैस हमें उन्हीं वृक्षों से मिलती है। इस दौरान विद्यालय प्रबंंधन सदस्यों ने सभी अभिवावकों और बच्चों को भी इस अभियान में जोड़ने की अपील की। सभी इस पखवाड़े में एक- एक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देंगे।

Related posts

 वॉशिंगटन में G7 खनिज मंत्रिस्तरीय बैठक, अश्विनी वैष्णव होंगे शामिल

भोपाल में पानी का आधा कोटा पूरा: बड़ा तालाब सिर्फ 3.80 फीट खाली:पानी का लेवल 1663 फीट टच

Jansamvad Express Digital

RTI एक्टिविस्ट को मिली धमकी पुलिस जाँच में जुटी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment