Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

कल से शुरू होगा G 20 शिखर सम्मलेन , मेहमनो का आगमन शुरू हुआ

नईदिल्ली |भारत की राजधानी दिल्ली में होने वाले G20 शिखर सम्मलेन को लेकर सभी तेयारिया पूरी कर ली गई है ,कई मेहमान का आगमन भी हो चूका है , दिल्ली में  9 से 10 सितंबर को होने वाली G-20 समिट में  शुक्रवार दोपहर से G20 मेंबर्स के मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस समिट में 19 देश और यूरोपियन यूनियन शामिल होगा। इसके अलावा, 9 और देशों को समिट में गेस्ट के तौर पर बुलाया गया है।

दिल्ली में होने जा रही समिट में  स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज शामिल नहीं होंगे जानकारी के अनुसार वह  कोरोना संक्रमित हो गएहै इसलिए उनका दिल्ली आने का कार्यक्रम निरस्त हो गया है  । अब वह G20 समिट में हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी जगह स्पेन की  वाइस प्रेसिडेंट नादिया कैल्विनो सांतामारिया और विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस भारत आएंगे। ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक दोपहर 1.40 बजे और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शाम 6:55 बजे भारत आएंगे।

5 राष्ट्राध्यक्ष G20 समिट में शामिल होने के लिए  आज दिल्ली पहुंचेंगे
G-20 समिट  के लिए  8 सितंबर की रात को  4 बड़े देशों के 5 राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच जाएँगे  । सबसे पहले ब्रिटिश PM ऋषि सुनक दोपहर 1.40 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। इनके अलावा, जापान के पीएम फुमियो किशिदा दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शाम 6 बजकर 55 मिनट पर, चीन के प्रधानमंत्री ली कीयांग शाम को 7 बजकर 45 मिनट पर, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान रात 8 बजे एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मिलोनी भी आज ही भारत पहुंचेंगी। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनिपिंग G20 समिट में शामिल होने के लिए भारत नहीं आ रहे हैं। पुतिन की जगह उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव रूस का प्रतिनिधित्व करेंगे।

G20 शिखर सम्मलेन  के लिए भारत आ गए ये  मेहमान
शिखर सम्मलेन के लिए अब तक कई मेहमान भारत पहुच चुके है जिसमे  अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज आज सुबह भारत पहुंचे। वहीं, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ ​​​​​और नाइजीरिया के राष्ट्रपति अहमद तिनुबु भी पहले आ चुके हैं। राष्ट्रपति अहमद तिनुबु का स्वागत मराठी धुनों के साथ किया गया। वो G20 के गेस्ट के तौर पर शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। ​

Related posts

”मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तहत् महिलाए और बच्चो को किया जा रहा जागरूक

jansamvadexpress

सिंहस्थ महापर्व 2028 : श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता के लिए ‘साइंटिफिक एप्रोच’ पर जोर, 3050 करोड़ की अस्थाई कार्ययोजना की समीक्षा

jansamvadexpress

BharatPe के पूर्व CEO अश्नीर ग्रोवर पहले एयरपोर्ट पर रोके गए, अब पत्नी को पुलिस ने भेजा समन

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token