Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन प्रशासन के प्रयास से सुरक्षित निकला माला का परिवार , हेलिकॉप्टर की मदद से परिवार को बचाया

उज्जैन | मध्यप्रदेश के  उज्जैन जिले में दो  दिनों से जारी भारी बारिश के कारण जिले की बडऩगर तहसील के एक गांव में बाढ़ की स्थिति बन गई। ग्राम सेमलिया में तो एक परिवार का घर  बाढ़ से टापू में तब्दील हो गया और परिवार रात भर घर की छत पर फंसा रहा , होमगार्ड की टीम लाख प्रयास के बाद भी उन्हें वह से निकाल नहीं सकी , क्योकि पानी का बहाव अधिक था और घर की छत तक पानी टच होने लगा था ऐसे में जिला कलेक्टर ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला की छत पर फसे लोगो में एक महिला भी है और वह गर्भवती है ऐसे में परिवार को जल्द से जल्द निकालें जाने की व्यवस्था करने की आवश्यकता थी |

जिला कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कात राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियो से संपर्क कर हेलीकाप्टर की डिमांड की , राज्य सरकार ने तत्काल ही उज्जैन हेलिकोप्टर भेजे जाने की व्यवस्था की और नागपुर स्थित सेना के हेडक्वार्टर से हेलीकाप्टर को उज्जैन के लिए रवाना किया गया |

सेना की टीम ने सेमलिया पहुच कर परिवार को सुरक्षित रिकवर किया और उन्हें लेकर रवाना हुए हालाकि परिवार को बडनगर ही छोड़ना था लेकिन वह लेंडिंग की व्यवस्था ना जमने पर परिवार को इंदौर लेकर जाया गया और वह पहले से मोजूद मेडिकल टीम के सुपुर्द किया गया | परिवार का प्राथमिक मेडिकल चेकअप भी किया गया है जिसके अनुसार परिवार सुरक्षित और स्वस्थ है |

Related posts

मुख्यमंत्री ने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से सौजन्य भेंट की

साला अली खान ने किये महाकाल दर्शन , बाबा की भक्ति में दिखी लीन

Jansamvad Express Digital

आज से कोटेश्वर महादेव में शिव महापुराण कथा की शुरुआत पंडित प्रदीप मिश्रा ने बैजनाथ महादेव के दर्शन कर लिया आशीर्वाद श्री शिवाय नमस्तुभयम से गुंजायमान हो गया बदनावर

Leave a Comment