Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पहुचे कुलियों के बिच ,रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले कुलियों से मुलाकात की

नई दिल्ली | भारतीय राष्ट्रिय  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष और सांसद  राहुल गांधी आज गुरुवार  की सुबह आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे. उन्होंने यहां रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले कुलियों से मुलाकात की. उनसे बातचीत की. उनका हाल जाना. काम करने के दौरान उन्हें आने वाली कठिनाइयों के बारे में पूछा. उसके समाधान पर उनकी राय ली. कुलियों ने पिछले महीने कांग्रेस नेता से मिलने की इच्छा जताई थी. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद माना जा रहा है कि राहुल ने उनसे मिलने का प्लान बनाया. कांग्रेस नेता रेलवे स्टेशन पर सामान उठाते भी नजर आए. लाल रंग की कुली की वर्दी में राहुल रेलवे स्टेशन पर दिखे.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के समय आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर मौजूद एक शख्स ने कहा, “बहुत खुशी हुई कि राहुल गांधी ने यहां (आनंद विहार) ऑटो चालकों और कुलियों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि वह हमारे मुद्दों को सरकार के सामने रखेंगे.” शख्स ने बताया कि राहुल ने ‘हमारी बातें सरकार के सामने रखने का आश्वासन दिया है और समस्याओं को हल करने के लिए काम करने की बात कही है.’.

Related posts

फिल्म दीवाना के गाने पर ‘चचा’ की दीवानगी : चचा ने किया ऐसा डांस, देख लोग बोले- आग ही लगा दी

jansamvadexpress

भाई बहन बताकर लिया किराए पर कमरा : मकान मालिक को फंदे पर लटके मिले युवक युवती

jansamvadexpress

नववर्ष पर प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर उमडेगा श्रद्धालु का जनसैलाब: महाकाल मंदिर में 20 लाख लोगो के आने का अनुमान

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token