Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

कांग्रेस पार्षद माया राजेश त्रिवेदी का दलित समाज ने जलाया पुतला

उज्जैन |  कांग्रेस नेत्री माया राजेश त्रिवेदी के खिलाफ दलित समाज के लोगो ने मोर्चा खोल दिया है , समाज से जुड़े लोगो ने कांग्रेस की महिला पार्षद माया त्रिवेदी का पुतला जला कर ये विरोध किया है | दरअसल  उज्जैन में ब्राह्मण समाज की एक बैठक में महिला पार्षद माया त्रिवेदी  द्वारा एट्रोसिटी एक्ट समाप्त करने और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग उठाई गई थी। बैठक में उठी इन मांगों के खिलाफ दलित समाज के एक संगठन ने महिला पार्षद का पुतला जलाकर आक्रोश जताया है।

रविवार को टाॅवर चौक पर आंबेडकर छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने पार्षद माया राजेश त्रिवेदी के खिलाफ नारेबाजी  की और विरोध स्वरुप पुतला जलाया । इस दौरान महिलाएं भी शामिल थी। संगठन के अध्यक्ष राम सोलंकी बताया कि पार्षद त्रिवेदी ने एट्रोसिटी एक्ट हटाने और आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग करते हुए अधिकार खत्म करने की बात कही है। चुनाव के दौरान माया त्रिवेदी को केवल दलितों को वोट चाहिए। यह कांग्रेस की दोहरी नीति है।

इसके खिलाफ दलित समाज के लोगों ने पार्षद त्रिवेदी का पुतला जलाकर विरोध किया है। दरअसल, शनिवार को महावीर जैन धर्मशाला रंग महल पर ऑल इंडिया ब्राह्मण ​​​​​​फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कांग्रेस पार्षद माया राजेश त्रिवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थी। उस दौरान मंच से पार्षद त्रिवेदी ने एट्रोसिटी एक्ट को पूरी तरह से समाप्त करने और आर्थिक आधार पर आरक्षण का लाभ देने की मांग उठाई है। इसके बाद से ही दलित समाज के लोगों में आक्रोश बना हुआ है। पार्षद की मांग का विरोध करते हुए दलित संगठन ने पुतला जलाया।

इनका कहना 

जो बैठक हुई थी वह समाज के पदाधिकारियों के द्वारा बयान दिए गए भाषण दिया गया हमारे द्वारा किसी भी समाज के लिए कोई बात नहीं की गई |

राजेश त्रिवेदी ( पति माया त्रिवेदी,कांग्रेस पार्षद  )

 

Related posts

Agaram Public School has set an Elite World Record in Public Speaking Marathon with 257 Participants for 28 Hours 4 Minutes 25 Seconds

cradmin

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री का चयन बैठको में अटका : महायुती में सीएम चयन को लेकर अंतर कलह जारी

Jansamvad Express Digital

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर दौरे पर : आज दौरे का दूसरा दिन

Leave a Comment