Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इंदौर 1 सीट के भाजपा प्रत्याशी के लिए कहा कलाकार खतरे में है , हमसे ज्यादा विवादित बयान दे रहे है

इंदौर | मध्यप्रदेश में हो रहे चुनाव को लेकर नेताओ के बयान चर्चा का विषय बन रहा है ,  कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने मंगलवार देर रात इंदौर आए। मीडिया से बात करते हुए विजयवर्गीय पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कलाकार संकट में है। देश के भाजपा नेतृत्व से केंद्रीय नेतृत्व ही नहीं जनता भी नाराज है। 18 साल की सरकार को लेकर नाराजगी नीचे तक महसूस की जा रही है। इससे भाजपा डरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि इस बार कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और 130 से ज्यादा सीटें आएगी।

दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के कथित वायरल ऑडियो के बारे में कहा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को जवाब देना चाहिए। मोदी सरकार से गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है। सरकार ने बड़े उद्योगपतियों के 25 लाख करोड़ का कर्ज माफ किए हैं, लेकिन गरीब किसान, मजदूर, व्यापारी का एक रुपये का कर्ज भी माफ नहीं किया।

70 कॉर्पोरेट घरानों के पास के पास देश के बजट के बराबर संपत्ति है। सिंह ने कहा कि इस बार मप्र में बीजेपी कोई रिकवर नहीं कर रही है, वह लगातार पीछे हो रही है। सीटों को लेकर दोनों के बीच गैप बढ़ रहा है। कांग्रेस 130 से ज्यादा सीट लाकर सरकार बना रही है। केंद्रीय नेतृत्व पीएम मोदी, गृहमंत्री ने अपने चुनिंदा मंत्रियों के साथ पूरे प्रदेश में प्रचार कमान संभाली है।

Related posts

महाकाल मंदिर के पुरोहित का निधन , मंदिर जाने के दोरान बिगड़ी तबियत , अस्पताल पहुचे तो डाक्टर ने मृत घोषित किया

पोर्न स्टार केस में ट्रंप की सजा टली : अब 18 सितम्बर की जगह 26 नवम्बर को आएगा फैसला

Jansamvad Express Digital

इंदौर में डेंगू ने पैर पसारे , पिछले साल की तुलना में इस बार दुगुना मरीज मिले

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment