Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

इंदौर के व्यापारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी , पुलिस जाँच में जुटी

इंदौर | मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक व्यापारी वसूली के नाम पर धमकाने का मामला सामने आया है , धमकाने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैग का सदस्य बताया , आपको बता दे   सुपर स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुके कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से इंदौर के एक कारोबारी को धमकी मिली है। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई बताया है। कारोबारी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है।

इंदौर के बिचौली हप्सी निवासी कारोबारी क्राइम ब्रांच को बताया कि मुझे किसी ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कॉल किया और वसूली के लिए पैसे मांगे। कहा कि मेरी बात नहीं मानी तो ठीक नहीं होगा। मुझे जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना 19 जनवरी की है।

शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने फोन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। लॉरेंस फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। पहले भी इंदौर से उसका नाम जुड़ चुका है।

Related posts

केरल हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस देसाई की तबियत बिगड़ी, उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती

Jansamvad Express Digital

हरदा में करणी सेना के प्रदर्शन दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन से हटाया

”मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तहत् महिलाए और बच्चो को किया जा रहा जागरूक

Leave a Comment