Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीयशिक्षा

इंदौर में छात्रों का प्रदर्शन ,PSC दफ्तर के बाहर दिया धरना

इंदौर | मध्यप्रदेश के  इंदौर में स्टूडेंट्स ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के दफ्तर का घेराव कर दिया। करीब 500 से ज्यादा स्टूडेंट्स PSC के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए।

सोमवार दोपहर करीब 2 बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। सैकड़ों स्टूडेंट्स यहां पर डटे रहे। इनकी मांग है कि हर बार की तरह मेंस की तैयारी के लिए ज्यादा समय दिया जाए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये हमारी आर-पार की लड़ाई है। सुनवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे। PSC पर मनमानी और तानाशाही के आरोप भी लगाए हैं।

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने स्टूडेंट्स को प्रदर्शन खत्म करने के लिए समझाइश भी दी, लेकिन वे नहीं माने।

Related posts

साल में एक बार महाशिवरात्रि के दुसरे दिन यानी आज के दिन होती है दोपहर 12 बजे भस्म आरती , दुल्हे की तरह सजे महाकाल

Jansamvad Express Digital

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त मीडिया के कैमरे के सामने मर्डर और फिर सरेंडर…अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या ..तीनों कातिल अब पुलिस की गिरफ्त में

Jansamvad Express Digital

AAP सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

Leave a Comment