Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking NewsUncategorizedमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस नेता जयराम रमेश का आरोप , जिन्हें वाशिंग मशीन की जरुरत वही कांग्रेस से जा रहे

ग्वालियर | मध्यप्रदेश के  ग्वालियर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने आए इंडियन नेशनल कांग्रेस के महासचिव व संचार प्रभारी जयराम रमेश ने असम के मुख्यमंत्री  सहित ग्वालियर के कद्द्वर नेता  केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए उनको “वॉशिंग मशीन’ का लाभार्थी बताया है। रविवार को मीडिया से बात करते हुए जयराम रमेश से जब पूछा गया कि आप न्याय यात्रा निकाल रहे हैं, दूसरी ओर लगातार कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।

इस पर जयराम रमेश ने गुस्से में आते हुए कहा कि जिन लोगों को दूसरी तरफ “वॉशिंग मशीन’ दिख रही है सिर्फ वही लोग जा रहे हैं। उनका कहने का मतलब अपने सारे कृत्य को वह छुपाकर धोना चाहते हैं। उन्होंने असम के CM व ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी इसी श्रेणी में बताया है।

Related posts

सावन के तीसरे सोमवार को भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से श्री गणेश स्वरूप में शृंगार हुआ

4 दिसंबर से संसद का शीत कालीन सत्र होगा शुरू , विपक्ष जातीय जनगणना का मुद्दा उठा सकता है तो सरकार UCC पर बहस छेड़ सकती है

Jansamvad Express Digital

ग्राम पंचायत भीमाखेड़ा की सरपंच कौशल्याबाई निलम्बित

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment