Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

वैदिक घडी एप्लीकेशन लांच होने वाले दिन ही हुई हैक , प्रबंधक ने की सायबर विभाग में शिकायत

वैदिक घड़ी का एप लांच होने से पहले साइबर अटैक का हुआ शिकार,विश्व की एकमात्र वैदिक घड़ी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल किया था लोकार्पण,जानकार ने कहा वैदिक घड़ी को नहीं हुआ किसी प्रकार का कोई नुकसान, केवल ऐप लॉन्च होने में होगी देरी,

उज्जैन में दुनिया की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के ऐप पर लॉन्चिंग से पहले ही साइबर अटैक हुआ है। वैदिक घड़ी के जानकार का कहना है कि इस हमले को तकनीकी भाषा में डिस्ट्यूबेटर डिनाइल ऑफ सर्विस (डीडीओएस) अटैक कहा जाता है। इससे ऐप के सर्वर की प्रोसेस धीमी हो रही है। शुक्रवार यानी आज विक्रमादित्य वैदिक शोध संस्थान ऐप को लॉन्च करने वाला था। अब आम लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे। पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है। यहां बता दें कि 1 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घड़ी का वर्चुअल लोकार्पण किया था।
जानकारों का मानना है कि साइबर अटैक दो कारणों से हो सकता है। पहला- इमेज खराब करने के लिए या फिर कॉम्पिटीशन के लिए। ये अटैक गुरुवार को हुआ था। हालांकि रात 12 बजे तक कुछ हद तक रिकवर कर लिया गया है। घड़ी का डिस्प्ले ठीक है, लेकिन नया यूजर ऐप को नहीं देख पाएगा। भविष्य में ऐसा ना हो, इसके लिए और प्रोग्रामिंग की जाएगी। पूरी तरह ठीक होने में एक महीना लग सकता है।

Related posts

प्रधानमंत्री के शपथ समारोह में शामिल होने पहुच रहे कई देश ने प्रधानमंत्री राष्ट्रपति , शेख हसीना ने की वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवानी से मुलाकात

उज्जैन में आकाशीय बिजली गिरने से 17 वर्षीय युवती की मौत

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना पॉजिटिव: आइसोलेशन में रहकर करेंगे काम

Leave a Comment