Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश मंत्रालय की तीसरी मंजिल पर लगी आग , ,मुख्यमंत्री ने दिए जाँच के आदेश

भोपाल में वल्लभ भवन के गेट नंबर 5 और 6 के बीच बड़ी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई। दमकल की गाड़ियां इसे बुझाने में लगी हैं, लेकिन हवा की वजह से यह फैलती जा रही है। महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बिल्डिंग में ज्यादा कर्मचारी नहीं थे।

आग से अभी क्या और कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई।

सफाई कर्मचारी विशाल खरे ने बताया कि वह सुबह करीब 9:30 बजे मंत्रालय के गेट नंबर 5 और 6 के सामने सफाई कर रहा था। तभी दोनों गेट के बीच बनी इमारत की तीसरी मंजिल से धुआं उठते देखा। इस पर तत्काल नगर निगम के फायर कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। इसके करीब 15 मिनट बाद दमकलें पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। आग जिस हिस्से में लगी है, वह वल्लभ भवन की पुरानी बिल्डिंग है।

आगजनी की घटना के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जाँच के आदेश दिए है , मुख्यमंत्री ने दिल्ली निकलने से पहले विडिओ सन्देश के माध्यम से मीडिया तक मामले की जाँच का सन्देश पहुचाया है |

Related posts

कांग्रेस राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने छापेमारी मामले दी अपनी सफाई , कहा ये पैसा पार्टी या उनका नही उनके परिवार की फर्म का है

jansamvadexpress

इजराइल हमास युद्द अब भी जारी कई जाने गई

jansamvadexpress

महाकाल मंदिर के नजदीक महाराजवाडा की दीवार गिरने के मामले में अब तक पांच लोगो पर विभागीय कार्रवाही

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token