Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

विवादित बयान देकर सुर्खिया बटोरती है नवनीत , मोदी की लहर नहीं है कहने वाली राणा ने अब कहा 15 सेकेण्ड पुलिस हटाओ ओवेसी भाई नही दिखेंगे

महाराष्ट्र के अमरावती से भाजपा सांसद नवनीत कौर राणा ने बुधवार (8 मई) को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और उनके छोटे भाई अकबरुद्दीन पर बयान दिया। नवनीत राणा ने कहा कि अगर हैदराबाद में 15 सेकेंड के लिए पुलिस हटी तो पता नहीं चलेगा कि दोनों भाई कहां गए।

राणा का यह बयान अकबरुद्दीन की 2013 में दी गई स्पीच का जवाब माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दी जाए तो हम 25 करोड़ (मुसलमान) 100 करोड़ हिंदुओं को खत्म कर देंगे।

नवनीत राणा बुधवार को हैदराबाद में भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के लिए प्रचार करने गई थीं।

15 अप्रैल को नवनीत राणा ने अमरावती में एक रैली में कहा कि देश में कोई मोदी लहर नहीं है। 2019 में PM मोदी की हवा थी। तब मैं निर्दलीय चुनाव लड़कर भी जीती थी। इसलिए चुनाव को हल्के में नहीं लेना है। पीएम मोदी की हवा है, इस भ्रम में कोई ना रहे।

इस बयान के बाद विपक्ष ने कहा कि नवनीत राणा ने जो कहा, सच कहा। देश में कोई मोदी लहर नहीं है। हालांकि, बाद में नवनीत राणा ने अपनी सफाई में कहा कि मोदी लहर थी, है और रहेगी। हम इस बार 400+ का लक्ष्य हासिल करेंगे।

Related posts

हमने उज्जैन में 2675 करोड़ रुपए की लागत से 33 प्रमुख कार्यों को मंजूरी दे दी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Jansamvad Express Digital

उत्तरकाशी टनल हादसा अभी भी रेस्क्यू जारी 76 घंटे से 40 मजदूर फंसे :आज सेना की हैवी ड्रिलिंग मशीन लाई जाएगी

Jansamvad Express Digital

एमपी में शीतलहर को लेकर गाइड लाइन जारी : नाक बहने और नाक से खून आने पर तुरंत करे डॉक्टर से संपर्क

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment