Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस पार्षद को कारण बताओ नोटिस जारी , पार्षद ने प्रदेश अध्यक्ष की कार्यशेली पर उठाए थे सवाल

उज्जैन | आगामी लोकसभा चुनाव के परिणामो को देखते हुए उज्जैन के एक कांग्रेस पार्षद द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के इस्तीफे की मांग कर ली जिसके बाद प्रदेश में हडकंप मच गया , पार्टी ने अब उक्त पार्षद को अनुशासन हीनता का नोटिस जारी किया है |  मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद जीतू पटवारी से इस्तीफे कि मांग और उनकी कार्यशैली पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस पार्षद को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब माँगा है।

लोकसभा चुनावों में मध्य प्रदेश में बीजेपी ने क्लीन स्वीप करते हुए 29 सीट जीती और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल पाई। नतीजों से नाराज होकर वार्ड 45 के पार्षद राजेन्द्र गब्बर कुवाल ने जीतू पटवारी को हटाने की मांग की थी। जिसके बाद सोमवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्षद को नोटिस थमा दिया।

नोटिस में लिखा गया कि 08 जून को आपके द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के क्रम में स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई जिसमें आपने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से इस्तीफे कि मांग कि है साथ ही उनकी कार्यशैली पर आपने आरोप लगाये है जो कि अनुशासनहिनता है साथ ही उक्त मांग आपने विज्ञप्ति और अध्यक्ष से इस्तीफे कि मांग कांग्रेस के वाट्सएप ग्रुप में भी शेयर कि, आपके द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में आपने अपने आपको शहर कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बताया गया जो कि आप वर्तमान में नहीं है आप कांग्रेस के सक्रिय सदस्य है और कांग्रेस के पार्षद भी है। आपके इस पार्टी विरोधी कार्य और पार्टी कि छवि धूमिल हुई है। कांग्रेस जन आपके विरुद्ध कार्यवाही कि मांग कर रहे है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने सोमवार को पार्षद गब्बर कुंवाल को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए 3 दिवस में जवाब देने को कहा है। संतोषजनक एंव समय सीमा में उत्तर नहीं प्राप्त होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कि प्राथमिक सदस्यता से छः वर्ष के लिए निष्कासित करने का भी पत्र में कहा गया है

Related posts

केदारनाथ में बड़ा हादसा:यात्रा मार्ग पर पहाड़ी का मलबा गिरा , तीन यात्री की मौत

Jansamvad Express Digital

ग्राम पंचायत रूणजी, बिछड़ौद के किसानों को पंजीयन में आ रही दिक्कत, समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने का संकट

सत्ता और राज्य सुख का त्याग किया था राष्ट्रधर्म के लिए महाराणा प्रताप ने चैतन्य वीर के आशीर्वाद से चैतन्य हुआ महाराणा प्रताप चौराह के नाम से जानि जाएगी चौपाटी प्रतिमा स्थल का हुआ भूमिपूजन

Leave a Comment