Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

नीति आयोग का पुनर्गठन: शिवराज सिंह का फिर बढ़ा कद , समिति में बने पदेन सदस्य

नई दिल्ली |  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने मंत्रिपरिषद में बदलाव के बाद नीति आयोग का भी पुनर्गठन किया है। नए संशोधन के बाद प्रधानमंत्री पुनर्गठित आयोग के अध्यक्ष बने रहेंगे। वहीं उपाध्यक्ष और अन्य पूर्णकालिक सदस्यों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने इस बाबत एक अधिसूचना जारी की है।

नीति आयोग में नए संशोधन के मुताबिक, आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के बेरी बने रहेंगे। वहीं वीके सारस्वत, रमेश चंद, वीके पॉल और अरविंद विरमानी पूर्णकालिक सदस्य बने रहेंगे। नए संशोधन में भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं को भी जगह दी गई है।

केन्द्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान बनाए गए पदेन सदस्य

नीति आयोग के पुनर्गठन के बाद कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को नए पदेन सदस्य के रूप में जोड़ा गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्व की भांति पदेन सदस्य बने रहेंगे।

नए विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में इन्हें किया गया शामिल
वहीं,  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी, जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह, राम मोहन नायडू, जुएल ओराम, चिराग पासवान और अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद नए विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है।
राष्ट्रपति भवन से अधिसूचना जारी
राष्ट्रपति भवन ने नीति आयोग में नए सशोधन को अपनी सहमति दे दी है। इस बाबत एक अधिसूचना भी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि कैबिनेट सचिवालय की अधिसूचना के क्रम में प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की संशोधित संरचना को मंजूरी दे दी है।

Related posts

‘मुझे पैसे दो, मैं महारानी हूं : बीच सड़क पर भिक्षा मांगने खड़ी हो गई महारानी

Jansamvad Express Digital

जंग जारी : वेस्ट बैंक में इजराइली सेना की रेड, 670 फिलिस्तीनी गिरफ्तार:हमास लड़ाकों के घर तबाह किए

वरिष्ठ नागरिक व पेंशनर्स महासंघ के प्रयासो से 2930 पेंशनरो को हायर पेंशन हेतु डिमांड नोटिस जारी हुए

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment