Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैन संभागमध्यप्रदेशरतलामराज्यराष्ट्रीय

गांधीधाम-इंदौर सुपरफास्ट सुबह 5.20 बजे पहुंचेगी रतलाम; 7 अगस्त से लागू होगी नई टाइमिंग

रतलाम || वेस्टर्न रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली एवं रतलाम मंडल से चलने वाली कुछ ट्रेनों के आने व जाने के समय में बदलाव किया है। समय का बदलाव रतलाम मंडल के कुछ स्‍टेशनों पर ही किया है। समय का बदलाव 7 ट्रेनों के आगमन, प्रस्‍थान समय में किया है।

रतलाम रेल मंडल जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया 7 अगस्‍त से जयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19711 जयपुर भोपाल एक्‍सप्रेस का खाचरोद 06.03/06.07 बजे आगमन/प्रस्‍थान होगा।

07 अगस्‍त से गांधीनगर कैपिटल से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22468 गांधीनगर कैपिटल-वाराणसी सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस का रतलाम आगमन/प्रस्‍थान 05.10/05.15 बजे होगा।
07 अगस्‍त से ओखा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22969 ओखा-वाराणसी सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस का रतलाम 05.20/05.30 बजे एवं नागदा 06.23/06.25 बजे आगमन/प्रस्‍थान होगा।
09 अगस्‍त से गांधीधाम से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12937 गांधीधाम हावड़ा सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस का रतलाम 05.20/05.30 बजे आगमन/प्रस्‍थान होगा।
11 अगस्‍त से गांधीधाम से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20935 गांधीधाम-इंदौर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस का रतलाम आगमन/प्रस्‍थान 05.20/05.25 बजे होगा।
12 अगस्‍त से गांधीनगर कैपिटल से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12941 गांधीनगर कैपिटल-वाराणसी सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस का रतलाम 05.20/05.30 बजे एवं नागदा 06.23/06.25 बजे आगमन/प्रस्‍थान होगा।
13 अगस्‍त से बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19037 बांद्रा टर्मिनस बरौनी अवध एक्‍सप्रेस का दाहोद (05.56/05.58), मेघनगर (06.22/06.24) एवं बामनिया (06.54/06.56) बजे आगमन/प्रस्‍थान होगा।

Related posts

ग्लोबल एग्रीकल्चर का केंद्र बनेगा इंदौर: कल से ब्रिक्स देशों का महामंथन, 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

युवक कांग्रेस राष्ट्रिय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास आज आएँगे उज्जैन

महाकाल मंदिर के पुजारियों को मिलने वाली 35 प्रतिशत दान की राशि का मामला पंहुचा लोकायुक्त के पास , उज्जैन लोकायुक्त ने भोपाल भेजा मामला |

Leave a Comment