Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

Monalisa Mahakal Darshan: गुरुवार तड़के महाकाल मंदिर पहुंचीं अभिनेत्री मोनालिसा, पति विक्रांत सिंह के साथ देखी भस्म आरती

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में फिल्मी सितारों की आस्था लगातार देखने को मिल रही है. इसी कड़ी में गुरुवार तड़के प्रातःकाल भोजपुरी फिल्मों और टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) और उनके पति व अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे. उन्होंने तड़के होने वाली बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन कर आशीर्वाद लिया.

तड़के 3 बजे पहुंचीं मंदिर, भक्ति में लीन आईं नजर 
अभिनेत्री मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सुबह करीब 3 बजे ही महाकाल मंदिर परिसर पहुंच गए थे. उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर लगभग दो घंटे तक चली पूरी भस्म आरती का दर्शन लाभ लिया. आरती के दौरान दोनों ही कलाकार पूरी तरह शिव भक्ति में डूबे नजर आए
बिग बॉस और फिल्मों से मिली बड़ी पहचान
  • भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम: मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं. उन्होंने पवन सिंह और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) जैसे सुपरस्टार्स के साथ 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है.
  • ‘बिग बॉस 10’ से मिली लोकप्रियता: उन्हें देशभर में असली पहचान टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ से मिली, जहां उनके खेल और सादगी को दर्शकों ने खूब पसंद किया.
  • हिंदी टीवी सीरियल्स में जलवा: बिग बॉस के बाद उन्होंने हिंदी टेलीविजन का रुख किया. उन्होंने ‘नज़र’ और ‘नमक इस्क का’ जैसे कई सुपरहिट टीवी धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया.

Related posts

नागरिकता मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी को बड़ी राहत: इलाहबाद कोर्ट ने केस को किया बंद

Jansamvad Express Digital

करवा चौथ पर पहने इस खास रंग की साड़ी : पति की लम्बी उम्र के लिए पहना जाता है ये रंग

मणिपुर की घटना पर क्यों मोन केंद्र सरकार, महिलाओ को क्यों बनाया जा रहा निशाना ,विपक्ष के सवालो के किसी के पास नही जवाब

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page