Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

Shipra Tirth Parikrama: शिप्रा तीर्थ परिक्रमा में शामिल होंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, मां शिप्रा को चढ़ाएंगे चुनरी

उज्जैन: धार्मिक नगरी उज्जैन में आगामी 25 और 26 मई को आयोजित होने वाली ऐतिहासिक शिप्रा तीर्थ परिक्रमा की तैयारियां तेज हो गई हैं. इस वर्ष भी यात्रा के मार्गदर्शक और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव परिक्रमा में मुख्य रूप से शामिल होंगे और मोक्षदायिनी मां शिप्रा को 300 फीट लंबी चुनरी अर्पित करेंगे. यात्रा को भव्य और सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर द्वारा सभी मंडलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं

जानिए क्या रहेगा यात्रा का पूरा रूट और कार्यक्रम:

  • 25 मई (शुभारंभ): यात्रा का भव्य आगाज पावन रामघाट पर मां शिप्रा के विशेष पूजन और ध्वज वंदन के साथ होगा.
  • परिक्रमा मार्ग: रामघाट से शुरू होकर यह यात्रा नरसिंह घाट, लालपुल, और त्रिवेणी घाट होते हुए शहर के विभिन्न धार्मिक व ऐतिहासिक मार्गों से गुजरेगी.
  • 26 मई (समापन): यात्रा अपने तय रूट से होते हुए वापस रामघाट पहुंचेगी. इस दिन गंगा दशहरा का पावन पर्व होने के कारण रामघाट पर भव्य गंगा दशहरा उत्सव का आयोजन कर यात्रा का समापन किया जाएगा

Related posts

तीन दिन के अमेरिका दौरे पर राहुल गाँधी: यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के स्टूडेंट से की चर्चा

Jansamvad Express Digital

मध्यप्रदेश में AIMIM और AAP बिगाड़ेगी कांग्रेस भाजपा का खेल

Jansamvad Express Digital

मध्य प्रदेश में जनसुरक्षा के लिये नया डायल 112 शुरू होगा : लोकेशन ट्रैकिंग से 16 मिनट में पहुंचेगी मदद

Leave a Comment