Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

इंदौर कांग्रेस ने किया उग्र प्रदर्शन : नगर निगम बिल घोटाले समेत कई घोटालों के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर

इंदौर नगर निगम में हुए करोड़ो के फर्जी बिल घोटाले के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को इंदौर में जंगी प्रदर्शन किया। धरने के बाद कांग्रेसियों ने निगम मुख्यालय में घुसने की कोशिश की। नेताओं और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन चलाई। इसमें कुछ कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आन्दोलन के दोरान घायल हुए पत्रकार

पुलिस बल के साथ कांग्रेसियों की भिड़ंत करीब 10 मिनट तक चलती रही। उसके बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, प्रदेश सहप्रभारी एवं सांसद कुलदीप इंदौरा ने प्रदर्शन स्थल पर ही एडीएम रोशन रॉय को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि नगर निगम में 2 हजार से ज्यादा का घोटाला हुआ है। अगर सही तरीके से जांच हो तो भारतीय जनता पार्टी की मिट्टी का बीजेपी कार्यालय नहीं हो सकता । ये जेल के सलाखों के अंदर हो सकते है। सारे भ्रष्ट एक साथ है। पटवारी ने इंदौर वासियों से आग्रह करते हुए कहा कि आप लोग घर से बाहर निकलो, मैं आप सबसे प्रार्थना करता हूं खुले मन से विचार करो, इवेंट करके कैलाश विजयवर्गीय ने अमित शाह को बुलाकर चार लाख पौधे को 11 लाख बताकर रिकॉर्ड बनाकर अपनी वाहवाही लेना चाहते हैं। ये मोहन यादव की जड़ो को खोखला करना चाहते है। बीजेपी के अंदर ऑपरेशन लोट्स चलाना चाहते है। इसलिए भ्रष्टाचार कर पैसा उगाना चाहते है।

Related posts

15 दिन बीतने के बाद भी राजस्थान में मंत्री मंडल का गठन नहीं , राजनीतिक गलियारों में चर्चा वसुंधरा राजे के तेवर बरक़रार

Jansamvad Express Digital

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन कल पहली फरवरी को लोकसभा में वर्ष 2026-27 का बजट करेंगी पेश

Jansamvad Express Digital

पुलिस कर्मी की लाठी डंडों से पिटाई : सड़क हादसे के बाद उपजा विवाद, मारपीट करने वाले 9 व्यक्तियों पर केस दर्ज घायल पुलिसकर्मी इंदौर रेफर।

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment