Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

यहाँ शादी में दुल्हे चूमती है पराई महिला तो दुल्हन को kiss करते है गैर मर्द : कैसी है ये परम्परा

Weird Rituals: दुनिया में शादी को लेकर कई तरह की परंपराएं हैं, जिसमें एक परंपरा तो काफी अजीब है. दरअसल, इस परंपरा में शादी में आए सभी लड़के दुल्हन को किस करते हैं

आपको ये सुनकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन स्वीडन में ऐसा ही होता है. शादी के दिन दुल्हा और दूल्हन एक दूसरे को किस करते हैं, लेकिन यहां कहानी कुछ अलग है.

दरअसल, होता क्या है कि यहां कहा जाता है कि दुल्हन को अकेले नहीं छोड़ना होता है. मगर जैसे ही दूल्हा दुल्हन को छोड़कर कहीं जाता है तो फिर लड़के दुल्हन के पास जमा हो जाते हैं और दुल्हन को किस करते हैं.ऐसा ही कुछ दुल्हन के साथ होता है. जब दुल्हन किसी भी बहाने से दूल्हे से अलग होती है तो लड़कियां किस करती हैं.कहा जाता है कि सिर्फ कुंवारे लोग ही ऐसा करते हैं और स्वीडन में कई तरह इस ट्रेडिशन को आज भी फॉलो किया जाता है.

शादी में अगर दुल्हन को कोई छू दे तो हमारे दूल्हा आग-बबूला हो जाता है, वहीं दूल्हे को कोई लड़की परेशान करने लगे तो दुल्हन के तेवर बदल जाते हैं. शादी के दिन से ही दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को लेकर सजग और गंभीर हो जाते हैं. लेकिन बात जब शादी से जुड़ी परंपराओं की हो तो हर नवविवाहित जोड़ा चुपचाप उन्हें निभा लेता है. शादी को लेकर दुनियाभर में कई अजीबोगरीब और होश उड़ा देने वाली परंपराएं हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है. शादी की रात कहीं पर दुल्हन को उसके दोस्त ही किडनैप कर ले जाते हैं, तो कहीं पर सुहागरात के दिन कमरे में दुल्हन की मां भी मौजूद रहती है. कहीं दूल्हा और दुल्हन के ऊपर काली स्याही फेंकी जाती है, ताकि उन्हें कोई बुरी नजर न लगे, तो कहीं पर दुल्हन के ऊपर टमाटर फेंका जाता है.

लेकिन आज हम आपको शादी से जुड़ी जिस परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं, वो कुछ ज्यादा ही हैरान करने वाली है. अब सोचिए कि तब आपके ऊपर क्या गुजरेगी, जब आप सुनेंगे कि परंपरा के नाम पर दुल्हन को दूल्हे के दोस्त ही सरेआम किस करते हैं? यकीनन, ऐसे दोस्तों पर गुस्सा आएगा. लेकिन दुल्हन की सहेलियां भी पीछे नहीं रहती हैं. वे भी दूल्हे को दुल्हन से दूर ले जाकर उसे चूमती हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसी परंपरा क्या काम और कहां के लोग इसे निभाते हैं? ऐसे में बता दें कि स्वीडन में होने वाली क्रिश्चियन शादी में इस तरह के रिवाजों को निभाया जाता है. शादी के दौरान यहां पर दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को किस नहीं करते हैं, बल्कि गैर मर्द यानि कि दूल्हे के दोस्त-यार सरेआम उसकी होने वाली पत्नी को चूमते हैं. दूसरी ओर दुल्हन की सहेलियां भी इस मामले में पीछे नहीं रहतीं, वे दूल्हे को किस करती हैं.

ऐसा माना जाता है कि इस परंपरा को निभाने के बाद नवविवाहित जोड़े की जिंदगी खुशनुमा गुजरती है. ये परंपरा सुनने में बहुत अजीब लग रही है, लेकिन स्वीडन में होने वाली क्रिश्चियन वेडिंग में इसका सभी लोग पालन करते हैं. दूल्हा और दुल्हन को भी इस परंपरा से कोई दिक्कत नहीं है और ना ही उनके परिवार वाले इस बात का बुरा मानते हैं. ये परंपरा स्वीडन के लिए बहुत सामान्य है. हैरत की बात ये है कि कोई भी शादीशुदा मर्द या औरत इन दूल्हे-दुल्हन को नहीं चूमते हैं, बल्कि दूल्हा-दुल्हन को वो लोग सरेआम किस करते हैं, जिनकी शादियां नहीं हुई होती हैं. यानी कि कुंवारी लड़के और अविवाहित लड़का ही दूल्हा-दुल्हन को किस करते हैं. हालांकि, स्वीडन में क्रिश्चियन के अलावा दूसरे शादियों में ऐसी परंपरा को नहीं निभाया जाता है.

Related posts

RICH’S क्रीम प्रोडक्शन ने शुरू किया उद्योग , 230 करोड़ रु का किया इन्वेस्ट 200 से ज्यादा लोगो को मिलेगा रोजगार

Jansamvad Express Digital

भारतीय मूल के अमीश शाह ने एरिजोना में दर्ज की बड़ी जीत, डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव जीता

Jansamvad Express Digital

मध्यप्रदेश के मामा ने अब ऐसा कर दिया की सोशल मीडिया पर लाखो लोगो ने की तारीफ

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment