Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

राखी पर बाबा महाकाल को लगेगा लड्डू का भोग: कलेक्टर ने लड्डू भट्टी का किया पूजन

उज्जैन । मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित  श्री महाकालेश्वर मंदिर में परम्परा अनुसार इस वर्ष भी  रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर जनेऊ पाती पुजारी परिवार द्वारा सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया जाता है और लड्डू  भस्म आरती के दौरान बाबा को  अर्पित किए  जाएगे ।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 14 अगस्त को प्रातः भट्टी पूजन कर भोग बनाने का शुभारंभ किया गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा ने बताया कि परंपरा अनुसार यह भोग भस्म आरती पुजारी के माध्यम से भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया जाता है। इसके पश्चात यह भोग मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान जी के दर्शन हेतु आने वाले भक्तों में वितरित किया जाता है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर दर्शन के नीचे स्थित हाल में मंदिर के पवित्र वातावरण में भोग के साथ-साथ भगवान श्री महाकालेश्वर जी हेतु राखी भी बनाई जा रही है।

इस वर्ष श्री महाकालेश्वर भगवान को शासकीय पुजारी श्री घनश्याम शर्मा, संजय शर्मा, श्री विकास शर्मा , श्री मनोज शर्मा व समस्त जनेऊ पाती पुजारी परिवार के माध्यम से सवा लाख लड्डूओ का भोग अर्पित किया जा रहा है।

Related posts

सावन का हुआ समापन, अब भादो आया : सावन के सोमवार पर बाबा की अंतिम सवारी धूमधाम से निकली , मुख्यमंत्री डॉ यादव हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

4 जुलाई से महाकाल मंदिर के गर्भगृह में रहेगा प्रवेश प्रतिबंधित ,सावन भादो माह को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति का निर्णय

Jansamvad Express Digital

कल से बोहरा समाज के रम़जान पर्व शुरु, 30 दिनों तक समाजजन इबादत में रहेंगे मशगूल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment