Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराजनीतिराज्यरायपुरराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस देश भर में ‘डोनेट फॉर देश’ के नाम से करेगी चंदा

2024 लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी फंड बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी क्राउड फंडिंग मुहिम की शुरुआत करने जा रही है।

कांग्रेस ने इस मुहिम का नाम डोनेट फॉर देश रखा है। 18 दिसंबर को दिल्ली से इसकी शुरुआत होगी। पार्टी ने अपने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को इस मुहिम में कम से कम 1380 रुपए का योगदान देने को कहा।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर क्राउड फंडिंग मुहिम लॉन्च करने की बात कही। वेणुगोपाल ने कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अपने ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान, ‘डोनेट फॉर देश’ के लॉन्च की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है।

यह पहल 1920-21 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज कोष से प्रेरित है और इसका उद्देश्य एक श्रेष्ठ भारत बनाने में हमारी पार्टी को सशक्त बनाना है। अभियान की अफिशियल शुरुआत पार्टी अध्यक्ष 18 दिसंबर को दिल्ली में करेंगे।

वेणुगोपाल ने आगे कहा- हम अपने राज्य-स्तरीय पदाधिकारियों, हमारे निर्वाचित प्रतिनिधियों, डीसीसी अध्यक्षों, पीसीसी अध्यक्षों और AICC पदाधिकारियों में से प्रत्येक को कम से कम 1,380 रुपये का योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

नेशनल पार्टियों की संपत्ति 1 साल में 1531 करोड़ बढ़ी
इसी साल सितंबर में द एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट सामने आई थी। इसके मुताबिक, देश की 8 नेशनल पार्टियों की घोषित संपत्ति 1 साल में 1531 करोड़ रुपए बढ़ गई। 2020-21 में इन पार्टियों की संपत्ति 7,297.62 करोड़ रुपए थी। 2021-22 के दौरान इनकी संपत्ति बढ़कर 8,829.16 करोड़ रुपए हो गई।

ये पार्टियां- भाजपा, कांग्रेस, नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP), बहुजन समाज पार्टी (BSP), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, CPI (माओवादी), तृणमूल कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPEP) हैं।

 

एक साल में 5 पार्टियों का कर्ज कम हुआ
2020-21 के दौरान राष्ट्रीय पार्टियों पर 103.55 करोड़ रुपए का कर्ज था। इनमें से कांग्रेस के ऊपर 71 करोड़, भाजपा के ऊपर 16 करोड़, CPI (माओवादी) के ऊपर 16 करोड़, TMC के ऊपर 3.8 करोड़ और NCP के ऊपर 0.73 करोड़ रुपए का कर्ज था।

2021-22 के दौरान इन पांचों पार्टियों का कर्ज कम हो गया। इस दौरान कांग्रेस के ऊपर 41.9 करोड़, भाजपा के ऊपर 5 करोड़, CPI (माओवादी) के ऊपर 12 करोड़, TMC के ऊपर 2.5 करोड़ और NCP के ऊपर 0.72 करोड़ रुपए का कर्ज था।

Related posts

नागदा के लोगो के सपनो पर फिरा पानी , नहीं हुई नागदा को जिला बनाने की घोषणा

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

पीएम मोदी की बड़ी सौगात, रतलाम-नागदा तीसरी और चौथी लाइन को दी मंजूरी..

Leave a Comment