Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में मनाया योग दिवस . बारिश के कारण हाल में हुआ कार्यक्रम , 50 लोग ही हुए शामिल

नई दिल्ली | देश में  आज 10वां अंतरराष्ट्रिय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर में योग किया। पहले यह कार्यक्रम डल झील के किनारे 6:30 बजे होना था, लेकिन बारिश की वजह से इसे हॉल में शिफ्ट कर दिया गया। यह करीब 8 बजे शुरू हो पाया। इसमें 7 हजार लोगों को शामिल होना था, लेकिन हॉल में शिफ्ट होने के कारण सिर्फ 50 लोग शामिल हुए।

2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून के दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। तब से इसे अलग-अलग थीम पर मनाया जा रहा है। इस बार की थीम ‘योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी’ है।

PM मोदी दो दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर में हैं। 2013 के बाद से यह उनकी जम्मू-कश्मीर की 25वीं यात्रा है। वहीं 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद 7वीं यात्रा है। चुनाव आयोग सितंबर में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने तैयारियां कर रहा है। ऐसे में PM मोदी का यहां जाना और योग दिवस जैसे इंटरनेशनल इवेंट में शामिल होना पॉजिटिव मैसेज माना जा रहा है।

इसके अलावा समुद्र पर भी योग दिवस का उत्साह देखने को मिला। INS विक्रमादित्य पर नौसेनिकों ने सुबह योगासन किया। उधर, LAC के करीब पैंगॉन्ग झील के किनारे ITBP के जवानों ने अलग-अलग आसन कर 10वां योग दिवस मनाया।

https://x.com/narendramodi/status/1803975853115912203

Related posts

उज्जैन सहित प्रदेश के पांच जिलो के प्रदुषण को लेकर याचिका दायर : पटाखों से हुए प्रदूषण पर NGT में अवमानना याचिका दायर

प्रयागराज कुम्भ में देखा भीड़ मेनेजमेंट शिवरात्रि पर करेंगे डेमो : होटलों के पॅकेज के लिए सिंहस्थ के पहले बनेगा अम्ब्रेला एप

Jansamvad Express Digital

मीटिंग में आरोपी की पत्नी को बुलाया हुआ हमला: चरस-गांजा बेचने वालों ने कॉलोनी के लोगों पर पथराव किया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment