Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी : गठबंधन के साथ लड़ेगी कांग्रेस चुनाव

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस ने सोमवार देर रात 9 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी कर दी। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी 19 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला 26 अगस्त को फाइनल हो गया था। केंद्र शासित प्रदेश की 90 सीटों में से 51 पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और 32 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। 5 सीटों पर फ्रेंडली फाइट होगी। 2 सीटें CPI (M) और पेंथर्स पार्टी को मिली हैं।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, सलमान खुर्शीद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हामीद कर्रा ने सोमवार को श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सुप्रीमो फारूक अब्दुल्ला के घर जाकर मुलाकात की। नेताओं के बीच घंटों चली मीटिंग के बाद सीट शेयरिंग पर बात बनी थी।

Related posts

कांग्रेस नेत्री रेखा जैन के खिलाफ लामबंद उज्जैन ब्राह्मण समाज : भगवन परशुराम के खिलाफ पोस्ट के बाद आज जलाया पुतला

Jansamvad Express Digital

उज्जैन में विक्रम व्‍यापार मेला 2026 का हुआ शुभारंभ : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने व्यापार मेले का शुभारम्भ किया

Jansamvad Express Digital

निगमायुक्त साइकिल पर सवार होकर निकले शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने

Leave a Comment