Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

मूर्ति बनाने वाला आर्टिस्ट अरेस्ट : 24 साल के आप्टे ने पहले कभी नहीं बनाई भव्य मूर्ति

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा गिरने के मामले में कल्याण पुलिस ने मूर्तिकार-ठेकेदार जयदीप आप्टे को बुधवार (4 सितंबर) देर रात गिरफ्तार कर लिया है।26 अगस्त को मूर्ति गिरने के बाद से आप्टे फरार था। उसे ठाणे से सिंधुदुर्ग ले जाया गया है, जहां उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

उसकी खोज के लिए पुलिस की 7 टीमें बनाई गई थीं। मुंबई, सिंधुदुर्ग, ठाणे, कोल्हापुर में उसकी तलाश की गई, लेकिन वह कल्याण में छिपा था। पुलिस ने मंगलवार (3 सितंबर) को आप्टे के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया था।

मालवण पुलिस ने आप्टे और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट-ठेकेदार चेतन पाटिल के खिलाफ 26 अगस्त को मामला दर्ज किया था। 24 साल के जयदीप आप्टे ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पहले कभी भी इतनी बड़ी मूर्ति नहीं बनाई थी। वह 2 फीट तक ऊंची प्रतिमाएं ही बनाता था।

कोल्हापुर क्राइम ब्रांच और मालवण पुलिस ने पाटिल को 30 अगस्त को गिरफ्तार किया था। हालांकि, उसने दावा किया था कि प्रतिमा निर्माण से उसका लेना-देना नहीं हैं। उसने मूर्ति के लिए केवल प्लेटफॉर्म का डिजाइन तैयार किया था।

Related posts

सीमावर्ती राज्यों से लगी RTO की चेक पोस्ट की व्यवस्थाओ में होगा बदलाव : शिकायतों पर होगी सख्त कार्यवाही

Jansamvad Express Digital

केंद्र से लालू पर CBI केस की मंजूरी: लैंड फॉर जॉब मामले में केन्द्र सरकार ने मुकदमा चलाने की दी इजाजत

Jansamvad Express Digital

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट, CBI ने पेश की क्लोजर रिपोर्ट

Leave a Comment