Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

अमेरिका प्रेस क्लब में राहुल गाँधी की चर्चा : मंगलवार को अमेरिका में राहुल के दौरे का आखरी दिन मोदी पर साधा निशाना

अमेरिका दौरे के आखिरी दिन मंगलवार देर रात कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नेशनल प्रेस क्लब में मीटिंग की। इस दौरान राहुल ने एक बार फिर BJP और PM मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चीन ने लद्दाख में दिल्ली जितनी जमीन पर कब्जा कर लिया है। PM मोदी चीन को संभाल नहीं पा रहे हैं।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी, BJP, आरक्षण, जाति जनगणना, बांग्लादेश के हालात, भारत-चीन-अमेरिका के संबंधों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने फ्रीज बैंक खातों के साथ चुनाव लड़ा। मुझे ऐसा कोई लोकतंत्र नहीं पता जहां ऐसा होता हो। पिछले 10 साल में भारतीय लोकतंत्र पर हमला हुआ है। इसलिए यह बहुत कमजोर हो गया है।

राहुल गांधी बुधवार को वॉशिंगटन के कैपिटल हिल में अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के कई नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। इसके अलावा थिंक टैंक के साथ बातचीत भी करेंगे। इसके बाद शिकागो के लिए रवाना होंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद अब बंगला भी छोड़ेंगे केजरीवाल : आज खाली कर सकते है मुख्यमंत्री आवास

जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी : गठबंधन के साथ लड़ेगी कांग्रेस चुनाव

Jansamvad Express Digital

अहमदाबाद ब्लास्ट का दोषी शफीक उज्जैन पहुंचा : गुजरात पुलिस शफीक को लेकर मित्र नगर आई

Leave a Comment